फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   on this weekend tourist rush increased in nainital

50 प्रतिशत तक पर्यटन कारोबार घटने के बाद वीकेंड के चलते नैनीताल में फिर बढ़े पर्यटक

Sat, 15 Jun 2019 06:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 15 Jun 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
on this weekend tourist rush increased in nainital

वीकेंड के चलते नगर में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। बीते चार दिनों की अपेक्षा ज्यादा पर्यटक नगर में पहुंच रहे हैं। इससे जाम लगने की स्थिति बनने लगी है। पुलिस वाहनों को नगर से बाहर रोक कर अंदर भेज रही है। हालांकि होटल एसोसिएशन से जुड़े कुछ लोगों ने वाहनों को नगर के बाहर पार्किंग में लगवाने की बात कही। वहीं शनिवार को मसूरी में भी बार-बार जाम लगता रहा। हालांकि धीरे-धीरे वाहन चलते रहे। पुलिस द्वारा हालात पर नियंत्रण रखा गया।

विज्ञापन


सरोवर नगरी में सोमवार से पर्यटन सीजन मंदा हो गया था। चार दिन तक सैलानियों की संख्या काफी कम रही। ऐसे में पर्यटन कारोबारी चिंतित रहे। पर्यटन कारोबार 50 प्रतिशत तक घटने की चर्चाएं होने लगीं। इसी बीच शुक्रवार को वीकेंड से ठीक एक दिन पहले नगर में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी। दिनभर पर्यटक वाहन नगर में पहुंचते रहे। जाम लगने पर पुलिस ने वाहनों को नगर से बाहर रोककर नियंत्रित संख्या में शहर में भेजा। शनिवार को भी ऐसा ही हाल रहा।

विज्ञापन

बस बुकिंग का भरोसा, पैदल पर्यटक लापता

कुछ होटल कारोबारियों ने वाहनों को रूसी बाईपास, चारखेत में रोके जाने की बात कही। हालांकि सीओ सिटी विजय थाना, इंस्पेक्टर मल्लीताल अशोक कुमार सिंह ने वाहनों को निश्चित संख्या में नगर में भेजने की बात कही। सीओ सिटी ने बताया कि वाहनों को पार्किंग में नहीं लगवाया जा रहा है बल्कि कुछ देर तक नगर से बाहर रोककर अंदर भेजा जा रहा है ताकि जाम की स्थिति न बने।

होटल एसोसिएशन के दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटल कारोबारियों के नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती है। वाहनों को नगर से बाहर रोके जाने से नकारात्मक संदेश गया है, जिस कारण सिर्फ बुकिंग कराने वाले पर्यटक ही नगर में पहुंच रहे हैं।

हर साल पैदल यात्री होटलों की तलाश में आ जाते थे, लेकिन इस बार पैदल सैलानी नहीं आ रहे हैं। यह भी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि रविवार के बाद होटलों में बुकिंग भी नहीं है। ऐसे में पूरा सीजन निराशाजक रहने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed