फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On the second day of Hindi Sahitya Sammelan and Official

Dehradun News: पुस्तकों के अनूठे विचारों पर किया मंथन

Sun, 29 Sep 2024 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
On the second day of Hindi Sahitya Sammelan and Official
हिंदी साहित्य सम्मेलन एवं राजभाषा पखवाड़े शब्दावली के दूसरे दिन अनेक साहित्यिक कृतियों पर गहन चर्चा की गई। लेखकों, कवियों, अनुवादकों और साहित्य प्रेमियों ने पुस्तकों और उनमें विद्यमान अनूठे विचारों पर मंथन किया।
विज्ञापन


ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी और वैली ऑफ वर्ड्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शब्दावली में वरिष्ठ कवि लक्ष्मी शंकर वाजपेयी ने पुस्तक विचारों के शिल्पी : भगत सिंह का बौद्धिक ज्ञान में भगत सिंह की सोच और दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। डॉ. संजीव चोपड़ा ने भगत सिंह को एक विचारशील नेता कहा। अंबर परियां पुस्तक के अनुवादक सुबोध नीरव ने इस पुस्तक को जादुई यथार्थवाद का प्रमाण बताया, जबकि लेखक बलवंत सिंह ने कुछ रोचक प्रसंग साझा किए। पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी और डॉ. सुधा रानी पांडेय ने नए युग के संदर्भ में अमृतत्व की ओर पुस्तक के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन




लेखक अमरदीप सिंह ने गुरु नानक की शिक्षाओं, सुनने की कला और उनके जीवन के प्रेरणादायक पहलुओं पर चर्चा की। इस मौके पर विवि के कुलपति प्रो. डॉ. संजय जसोला, सुबोध नीरव, ममता किरण, अंजुम शर्मा, रमिता गुरव, प्रभात सिंह, जोरम यालाम नाबाम, अमरदीप सिंह, निलेश रघुवंशी, बीना बेंजवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed