फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On the occasion of Mahashivratri, the marriage

Dehradun News: भगवान शिव-पार्वती की निकाली बरात, व्यापारी बने बराती

Sat, 09 Mar 2024 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of Mahashivratri, the marriage
Iरंगोली खेलते हुए बरात श्री राधा कृष्ण मंदिर मन्नूगंज पहुंची, हुआ भव्य स्वागतI
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व पर दून में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का आयोजन किया गया। एक रात पहले मेहंदी का कार्यक्रम हुआ। डिस्पेंसरी रोड से भगवान शिव की बरात निकाली गई।
इसमें रंगोली खेलते हुए बरात मंदिर में श्री राधा कृष्ण मंदिर मन्नूगंज पहुंचे। मंदिर में पहुंचने पर बरातियों का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद भजन-कीर्तन कर आरती की गई। संयोजक राजेंद्र सभरवाल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर पिछले कई सालों से श्री राधा कृष्ण मंदिर मन्नूगंज कन्या पक्ष और डिस्पेंसरी रोड व्यापारी वर पक्ष बनते हैं। इस अवसर पर मनीष शर्मा, अर्पित बग्गा, कार्तिक जेटली, पम्मी, गौरव, मुकेश शर्मा, अतर सिंह जयसवाल, हैप्पी, हरमीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iभगवान शिव के दरबार में कोई छोटा-बड़ा नही : धस्मानाI

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने महाशिवरात्रि पर शहर के मंदिरों में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पौराणिक शिव बावड़ी मंदिर, प्रेमनगर स्थित स्वर्ग आश्रम में जाकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। कहा कि भगवान शिव निराकार हैं। सृष्टि के पालनकर्ता हैं। उनके दरबार में कोई छोटा-बड़ा, ऊंचा-नीचा नहीं है। कहा कि भगवान शिव ने सृष्टि की रक्षा के लिए विषपान किया, लेकिन जब अन्याय व अत्याचार हो तो वे दक्ष के यज्ञ का भी विनाश और काम का दहन कर देते हैं। इसलिए भगवान शिव को प्रसन्न वही कर सकता है जो न्याय प्रिय हो। इस मौके पर स्वर्ग आश्रम के प्रधान सुभाष नागपाल, कांग्रेस नेता लालचंद शर्मा, सुमित खन्ना, राजीव पुंज, आरके हांडा, किशोर लूथरा, सुभाष जसोरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iमंडली ने दी भजनों की सुंदर प्रस्तुतिI



ग्राम धोलास के श्री धोलेश्वर महादेव मंदिर में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा। श्रद्धालुओं ने गंगाजल और बेलपत्र अर्पित कर जलाभिषेक किया। मंदिर में महिला मंडली ने सुंदर सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद शाम को आरती की गई। इस अवसर पर आचार्य डॉ. बिपिन जोशी, आचार्य दीपक कुकरेती, राधा बिष्ट, लीला बिष्ट, कमला बिष्ट, पूनम बिष्ट, राम सिंह बिष्ट, खुशहाल सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह रावत आदि मौजूद रहे।


I125 किलो हलवे का प्रसाद वितरित कियाI

देहरादून। श्री महाकाल सेवा समिति की ओर से दिलाराम चौक पर 125 किलो देशी घी के हलवे का प्रसाद वितरित किया। भक्तों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया। संस्था के अध्यक्ष रोशन राणा, मनोज नवीन, आनंद सिंह रावत, विशाल तनेजा, बालकृष्ण शर्मा, संजीव गुप्ता, हेमराज अरोड़ा, गौरव जैन, राहुल माटा, कृतिका राणा, अनुष्का राणा आदि मौजूद रहे।



Iप्रेमनगर में दो दिवसीय मेले का हुआ शुभारंभI
प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड में महावीर सेवा समिति की ओर से दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ किया गया। इसमें पहले दिन बच्चों ने विभिन्न प्रकार के झूलों में आनंद लिया। मेले में लकी ड्रा आयोजित किया गया। वही मेले में लोगों ने विभिन्न प्रकार के सामानों की खरीदारी की गई। इस मौके पर समिति के प्रधान रविंद्र मांकिन, लायन टोनी भाटिया, भूषण भाटिया, जगदीश गिरोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed