फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On the last day of celebration and visit to Kalash Yatra

समारोह के अंतिम दिन नगर में निकाली कलश यात्रा

Fri, 12 Jul 2019 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
On the last day of celebration and visit to Kalash Yatra
हरिपुर सेलाकुई स्थित नवनिर्मित मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व कलश यात्रा निकालती महिलाएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
हरिपुर स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतिम दिन नगर में कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से शुरू हुई कलश यात्रा निगम रोड, पीठ वाली गली, मुख्य बाजार होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंच संपन्न हुई। जहां पंडित चिंतामणि ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिव परिवार और शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा की। इसके बाद देवी-देवताओं की मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की गई।
विज्ञापन

कलश यात्रा में सबसे आगे पीले वस्त्रों में सिर पर कलश धारण किए हुए महिलाएं चल रही थीं, जिनके पीछे बैंड बाजों पर बजती भक्ती धुनों पर नृत्य करते श्रद्धालु चल रहे थे। सबसे अंत में शिव परिवार की पालकी शामिल थी। मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ कमाया। इस मौके पर पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह बर्तवाल, हरि प्रकाश गुप्ता, प्रेम सिंह गुरुंग, सुल्तान सिंह मनोगा, रणवीर सिंह बर्तवाल, कमलेश राठौर, राजेंद्र प्रसाद बलूनी, चैतन्य अनिल गौड़, वीर सिंह रावत, नीलम बिष्ट, प्रियंका चमोली, ईश्वर सिंह, जवाहर सिंह, मीना मिश्रा, अशोक महावर, निर्मला बर्तवाल, राजेश्वरी देवी, अनीता देवी, दीवान सिंह गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed