फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On Kartik Purnima, the temperature dropped by two degrees

Dehradun News: बादल छाने से दो डिग्री गिरा तापमान, बढ़ी ठंड

Tue, 28 Nov 2023 12:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
On Kartik Purnima, the temperature dropped by two degrees
कार्तिक पूर्णिमा पर दिनभर बादल छाए रहने से दो डिग्री तापमान गिर गया। इससे शहर में सर्दी बढ़ गई। लोगों को अधिक सर्दी का एहसास हुआ।
विज्ञापन


दरअसल, रविवार को अधिकतम तापमाान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाने से अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री पहुंच गया। जिससे शहर में सर्दी बढ़ गई और लोगों को गर्म कपड़े पहनकर रहना पड़ा। धूप नहीं निकलने से लोगों को दिनभर गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।




Iअब तक नहीं हुई अलाव की व्यवस्थाI

शहर में सर्दी बढ़ने के बाद भी अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। मेयर अनीता शर्मा ने बताया कि दिसंबर के पहले सप्ताह से ठंड का असर तीव्र हो जाता है, इसके लिए पूर्व से तैयारी कर ली जाती है। इस बार लकड़ी के टेंडर आदि में देरी हुई है। जल्द ही वार्ड चिह्नित करते हुए अलाव जलाने की व्यवस्था कर दी जाएगी। वहीं, मेला क्षेत्र और शहर में कुल मिलाकर तीन रैन बसेरे स्थायी तौर पर बनाए गए हैं। इनमें व्यवस्था पूरे वर्ष दुरुस्त रहती है। यदि आवश्यकता पड़ी तो नगर निगम प्रशासन अतिरिक्त व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed