फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On June 11, the army will get a team of 308 brave officers

ग्यारह जून को थलसेना को मिलेगी 308 जांबाज अफसरों की टोली

Sun, 29 May 2022 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
On June 11, the army will get a team of 308 brave officers
अफसरों की कमी से जूझ रही भारतीय थलसेना को जल्द ही सैन्य अफसरों की नई खेप मिलेगी। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में 11 जून को होने वाली पासिंग आउट परेड में थलसेना को 308 जांबाज अफसर मिलेंगे। साथ ही आठ मित्र देशों की सेना को भी 69 सैन्य अधिकारी मिलेंगे। पासिंग आउट परेड में देश-विदेश के 377 जेंटलमैन कैडेट्स शामिल होंगे।
विज्ञापन

सैन्य अफसरों, अतिथियों और कैडेट्स के परिजनों की मौजूदगी में होने वाली पासिंग आउट परेड को भव्य बनाने के लिए अकादमी प्रबंधन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। कोरोना का खतरा कुछ कम होने से अबकी विदेशी मेहमानों के भी आईएमए पहुंचने की संभावना है। मुख्य परेड से पूर्व अकादमी में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें ग्रेजुएशन सेरेमनी, प्री-पीओपी, अवार्ड सेरेमनी, कमांडेंट रिहर्सल परेड व मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले शो हैं। 11 जून को सुबह छह बजे से पासिंग आउट परेड होगी। परेड को मद्देनजर रखते हुए अकादमी के अंदर व बाहर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। परिसर की सुरक्षा का जिम्मा सेना के सशस्त्र जवानों व बाहरी और आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा दून पुलिस करेगी।
विज्ञापन

देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी की स्थापना वर्ष 1932 में हुई थी। 90 साल के सफर में अकादमी के नाम भारत के अलावा 33 मित्र देशों की सेना को 63,768 सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ गया है। इनमें 61,044 सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना को, जबकि 2,724 सैन्य अधिकारी मित्र देशों को मिल चुके हैं। अकादमी से प्री मिलिट्री ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पास आउट हुए कैडेट्स अपने देशों की सेना के ऊंचे ओहदे तक पहुंचे हैं। देश की रक्षा करते हुए शहीद हो चुके 898 सैन्य अधिकारियों ने भी आईएमए में ही सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed