{"_id":"6526e23cfc173556be0271f6","slug":"on-international-girl-child-day-a-workshop-was-organized-dehradun-news-c-5-1-drn1030-264386-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानूनी जानकारी और जागरूकता से रुकेगी कन्या भ्रूण हत्या : डॉ. दिनेश चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानूनी जानकारी और जागरूकता से रुकेगी कन्या भ्रूण हत्या : डॉ. दिनेश चौहान
विज्ञापन
Iछात्रों ने रंगोली और पोस्टर तैयार कर दिया जागरूकता का संदेशI
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला पीसी व पीएनडीटी प्रकोष्ठ की ओर से उत्तरांचल विवि देहरादून के सहयोग से एक कार्यशाला हुई। इसमें उत्तरांचल विवि के छात्रों ने गिरते लिंगानुपात को नियंत्रित करने और कन्या भ्रूण हत्या को रोकने से संबंधित रंगोली व पोस्टर तैयार कर जागरूकता का संदेश दिया। कार्यशाला में छात्रों को पीसी पीएनडीटी अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. दिनेश चौहान, डॉ. शिखा ठाकुर, जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी ममता बहुगुणा, बालाजी एनजीओ से भुवन बोनाल, एनजीओ होप से अजय बिष्ट, डॉ. अमित भट्ट, डॉ. कार्तिकेय गौर आदि मौजूद रहे।
Iभाषण और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजितI
महिला उत्तरजन ने जीजीआईसी अजबपुर में निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की। महिला उत्तरजन की अध्यक्ष विमला रावत ने कहा कि आज की बेटियां कल की जिम्मेदार पीढ़ी हैं। इनमें जितना अधिक ज्ञान सामर्थ्य और सामाजिक समझ होगी, वे उतनी ही बेहतर होंगी। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य नर्मदा राणा, संयोजक बालिका सरोकार मंजू सक्सेना, प्रो. वीणा बाना, बीना कंडारी मौजूद रहीं।
उत्तरांचल महिला एसोसिएशन ने ‘मेरी लाडली’ का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, दून डिफेंस एकेडमी के संस्थापक निदेशक संदीप गुप्ता, उप निदेशक दिव्या असवाल गुप्ता, एसएसबी इंचार्ज उमेश कुनियाल, एडिटर हिमाचल टाइम्स इंद्राणी पांधी व उमा अध्यक्ष साधना शर्मा ने की।
विज्ञापन
उत्तरांचल लॉ कॉलेज से शताक्षी शर्मा, दून डिफेंस एकेडमी से विपाशा सिंह, साईं इंस्टीट्यूट से श्रद्धा जुआल, मीडिया से प्रगति पंचोली व पुलिस विभाग से सीओ डालनवाला डॉ. पूर्णिमा गर्ग ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उमा अध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार 2021 के बाद महिला अपराधों में 15 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं, प्रेम चंद्र अग्रवाल ने लड़कियों की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि दिव्या असवाल गुप्ता, उमेश कुनियाल व इंद्राणी पांधी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।