{"_id":"67228cdb2d8274b45e0bdc15","slug":"on-diwali-additional-duty-of-doctors-has-been-imposed-dehradun-news-c-5-1-drn1030-537260-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्तैदी : बर्न वार्ड, इमरजेंसी में रहेगी डॉक्टरों की अतिरिक्त ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्तैदी : बर्न वार्ड, इमरजेंसी में रहेगी डॉक्टरों की अतिरिक्त ड्यूटी
विज्ञापन
Iसीएमओ ने सभी अस्पतालों में दीपावली को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देशI
दिवाली पर दून अस्पताल की इमरजेंसी और बर्न वार्ड में डॉक्टरों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, सीएमओ ने सभी अस्पतालों को विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश हैं। दिवाली से पटाखों से जलने के मामले बढ़ने की संभावना को देखते हुए तैयारी रखने के लिए कहा गया है।
प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने दून अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों की दीपावली के दिन अतिरिक्त ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा बर्न वार्ड में भी दो डॉक्टर अतिरिक्त दिए गए हैं। ताकि, पटाखों से जलने वाले लोगों का सही से उपचार हो सके। इसके अलावा सीएमओ डॉ. संजय जैन ने भी सभी उप जिला चिकित्सालयों और सीएचसी में इमरजेंसी में डॉक्टरों को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए है। जिला अस्पताल में पीएमएस डॉ. वीएस चौहान ने भी बर्न वार्ड में सर्जन की ड्यूटी लगाई है, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Iमसूरी उपजिला चिकित्सालय में नहीं है बर्न वार्डI
मसूरी के लंढौर में उपजिला चिकित्सालय में बर्न वार्ड की कोई व्यवस्था नहीं है। दीपावली पर यदि कोई पटाखों से झूलस जाता है तो उसे उपचार के लिए देहरादून जाना पड़ेगा। अस्पताल में सर्जन नहीं होने से आग से पीड़ितों के उपचार के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। लंढौर उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. यतेंद्र सिंह ने बताया कि मसूरी में तैनात सर्जन का स्थानांतरण हो गया है। अभी तक दूसरे सर्जन की नियुक्ति नहीं हुई है। बताया कि आग की घटना से संबंधित कोई केस अस्पताल में आता है तो उसका प्राथमिक उपचार आपातकालीन कक्ष में ही की जाएगी और उसके बाद रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
Iसफाई के लिए लगाए अतिरिक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली और बुलडोजरI
नगर निगम ने कूड़ा प्वाइंटों से कूड़ा उठाने के लिए दिवाली पर विशेष तैयारी की है। सफाई के लिए अतिरिक्त ट्रैक्टर-ट्रालियों काे लगाया गया है। उप नगर आयुक्त ने नगर निगम के सफाई निरीक्षक को दो-दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक-एक बुलडोजर दिया है। ताकि, वह वार्ड में कूड़ा समय पर साफ कराते रहें। दिवाली पर ही नहीं भैयादूज तक इस व्यवस्था को ध्यान में रखने के निर्देश दिए गए हैं।