फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On CM Dhami instructions campaign will start from December 17 jan jan ki sarkar jan jan ke dwar

Uttarakhand: हर ग्राम-न्याय पंचायत तक पहुंचेगी सरकार, 17 से शुरू होगा अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Sat, 13 Dec 2025 08:08 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 13 Dec 2025 08:08 PM IST
सार

17 दिसंबर से जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान की शुरुआत होगी। 45 दिन तक अलग-अलग न्याय पंचायतों तक सरकार के 23 विभाग पहुंचेंगे।

विज्ञापन
On CM Dhami instructions campaign will start from December 17 jan jan ki sarkar jan jan ke dwar
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 17 दिसंबर से जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान की शुरुआत होगी। इसके तहत प्रदेश सरकार की ओर से हर ग्राम-न्याय पंचायत तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। सचिव विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में गाइडलाइंस जारी की है।

विज्ञापन

45 दिन तक चलने वाले इस अभियान में राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण, सैनिक कल्याण, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, गृह विभाग, श्रम विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, आयुष, पशुपालन, डेरी, मत्स्य विभाग, ऊर्जा, सहकारिता, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, शिक्षा विभाग, पेयजल, सिंचाई, वन विभाग, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, आपदा प्रबंधन और बैंकिंग व वित्तीय संस्थानों से संबंधित विभागों के अधिकारी न्याय पंचायत स्तर तक पहुंचेंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...IMA POP Dehradun: युवा अफसरों ने ली देश की हिफाजत की सौगंध..अनुशासन और गर्व का ऐतिहासिक पल, देखे ये तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

ये सभी विभाग मिलकर बहुद्देशीय शिविर लगाएंगे, जिनमें केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। शिविर के दौरान किसी भी गांव में सभी अधिकारी भ्रमण करेंगे। जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिविर लगाने से पहले इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। हर सप्ताह में कम से कम दो से तीन कार्य दिवस में प्रत्येक तहसील की न्याय पंचायतों में ये शिविर सुनिश्चित किए जाएं। इन शिविरों से पहले न्याय पंचायत स्तर तक योजनाओं के वंचितों का सर्वे भी कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed