{"_id":"60d77da38ebc3ecc0605bf9d","slug":"on-august-15-the-families-of-the-policemen-will-gather-at-the-parade-ground-dehradun-news-drn382765531","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेड पे मामला: 15 अगस्त को पुलिस परिजनों को एकत्रित करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेड पे मामला: 15 अगस्त को पुलिस परिजनों को एकत्रित करने की तैयारी
विज्ञापन
देहरादून। सिपाहियों के ग्रेड पे का मामला तूल पकड़ रहा है। एक स्थानीय अधिवक्ता ने पुलिस परिवारों को 15 अगस्त को परेड ग्राउंड में एकत्रित होने का आह्वान किया है। इस प्रकरण में आईजी कानून व्यवस्था ने सभी जिला कप्तानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
सूत्रों के अनुसार आईजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी मुरुगेशन ने एडवोकेट अमित तोमर की फेसबुक पोस्ट का हवाला इस पत्र में दिया है। इस पोस्ट में सिपाहियों के परिजनों से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एकत्र होकर जोर शोर से मांग उठाने को गया है। लोगों से कहा गया है कि वह पुलिस की लाठियों से न डरें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचें। इस आधार पर आशंका जताई जा रही है कि इस समर्थन में राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोग भी अधिक संख्या में इकट्ठा हो सकते हैं ।
ऐसे में आईजी ने सभी जिला पुलिस को इस संबंध में सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखने को भी कहा है। ताकि, ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा सके। यह मामला अभी शासन में विचाराधीन है। पिछले दिनों डीजीपी अशोक कुमार समेत कई अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को संयम बरतने को कहा गया था। इससे पहले पुलिस सिपाहियों के परिजनों ने सोशल मीडिया पर भी एक मुहिम छेड़ी थी। इसमें उन्होंने एक तख्ती लेकर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए थे।