{"_id":"61c5750ad2efa7220c00d0e7","slug":"omicron-in-uttarakhand-dehradun-omicron-infected-girl-parents-are-also-corona-infected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Omicron in Uttarakhand: ओमिक्रॉन संक्रमित युवती के माता-पिता भी कोरोना संक्रमित, वैरिएंट का पता लगाने में जुटे विशेषज्ञ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Omicron in Uttarakhand: ओमिक्रॉन संक्रमित युवती के माता-पिता भी कोरोना संक्रमित, वैरिएंट का पता लगाने में जुटे विशेषज्ञ
Fri, 24 Dec 2021 01:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:15 PM IST
सार
पिछले दिनों राजधानी के कांवली रोड निवासी एक युवती स्कॉटलैंड से घर लौटी थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब उसका आरटीपीसीआर टेस्ट कराया तो युवती ओमिक्रॉन संक्रमित पाई गई।
विज्ञापन
कोरोना की जांच कराते लोग
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून के कांवली रोड निवासी युवती के ओमिक्रॉन संक्रमित पाए जाने के बाद उसके माता-पिता भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आरटीसीआर जांच में युवती के माता-पिता के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
की जा रही जीनोम सीक्वेंसिंग
हालांकि माता पिता को ओमिक्रॉन या डेल्टा वायरस के अलावा किस वायरस का संक्रमण है, इसकी पुष्टि अभी फिलहाल नहीं हो पाई है। सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती का कहना है कि वैरिएंट का पता लगाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है। सुकूनदेह यह है कि ओमिक्रॉन संक्रमित युवती की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
पिछले दिनों राजधानी के कांवली रोड निवासी एक युवती स्कॉटलैंड से घर लौटी थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब उसका आरटीपीसीआर टेस्ट कराया तो युवती ओमिक्रॉन संक्रमित पाई गई। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत युवती के माता-पिता का भी आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया था। टेस्ट में युवती के माता-पिता भी कोरोना संक्रमित पाए गए। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि युवती के माता-पिता को ओमिक्रॉन या फिर किसी दूसरे वैरिएंट का संक्रमण हुआ है।
विज्ञापन
Omicron in Uttarakhand: प्रदेश में ओमिक्रॉन के मामले बढ़े तो नाइट कर्फ्यू संभव, सरकार सतर्क
कोरोना बीमारी से बचने के लिए एहतियाती उपाय
- भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करें।
- घर से बिना मास्क के कतई ना निकलें।
- बाहर से घर आने पर अपने हाथों और चेहरे को साबुन से अच्छी तरह धोएं।
- हाथों को समय-समय पर सैनिटाइज करते रहें।
- छींकते समय हाथों को नाक के पास कतई न ले जाएं। कोहनी के जरिए नाक को दबाकर छींकें।
- विशेष परिस्थितियों में यदि बाहर निकलना पड़े तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
- सर्दी, जुखाम, बुखार के साथ ही गले में खराश और सिरदर्द महसूस हो रहा हो तो तत्काल कुशल चिकित्सक को दिखाएं।
- आरटीपीसीआर जांच में कोरोना की पुष्टि होने के बाद घबराए नहीं, अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराएं।
- घर से बिना मास्क के कतई ना निकलें।
- बाहर से घर आने पर अपने हाथों और चेहरे को साबुन से अच्छी तरह धोएं।
- हाथों को समय-समय पर सैनिटाइज करते रहें।
- छींकते समय हाथों को नाक के पास कतई न ले जाएं। कोहनी के जरिए नाक को दबाकर छींकें।
- विशेष परिस्थितियों में यदि बाहर निकलना पड़े तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
- सर्दी, जुखाम, बुखार के साथ ही गले में खराश और सिरदर्द महसूस हो रहा हो तो तत्काल कुशल चिकित्सक को दिखाएं।
- आरटीपीसीआर जांच में कोरोना की पुष्टि होने के बाद घबराए नहीं, अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराएं।