फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Old lady commit suicide for not afford money to cancer treatment

कैंसर के इलाज को पैसा नहीं जुटा पाई, तो 55 साल की महिला ने झील में कूदकर दे दी जान

Wed, 07 Mar 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल Updated Wed, 07 Mar 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
Old lady commit suicide for not afford money to cancer treatment
suicide

कैंसर पीड़ित महिला ने बीमारी से तंग आकर भीमताल झील में छलांग लगाकर जान दे दी। सूचना पर सीओ आरएस नबियाल, एसओ डीआर आर्या, एसआई त्रिलोचन जोशी, पनीराम टम्टा, केवलानंद पाठक, महिला एसआई सीमा आर्या, देवेंद्र फत्यॉल पहुंचे।

विज्ञापन


इसी बीच एक युवक ने खुद को महिला का दामाद बताते हुए उनकी शिनाख्त  सरोज देवी (55) पत्नी गिरीश राम निवासी डोब ल्वैशाल के रूप में की। युवक के मुताबिक उनकी सास कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं, डॉक्टरों ने इलाज में लाखों का खर्च बताया था। परिवार की आर्थिक हालत बेहद खराब होने के चलते इलाज सही से नहीं हो पा रहा था। इसे लेकर सास तनाव में थीं।
विज्ञापन


ठंडी सड़क स्थित पशु चिकित्सालय के नीचे झील किनारे मंगलवार सुबह आठ बजे कांग्रेसी नेता भूपेंद्र कन्नौजिया को एक महिला का शव दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

Old lady commit suicide for not afford money to cancer treatment
suicide

इस दौरान पहुंचे युवक तरुण कुमार ने पुलिस को मृतक महिला को अपनी सास बताया। तरुण ने पुलिस को बताया कि कैंसर पीड़ित उनकी सास का हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल से इलाज चल रहा था। मंगलवार को वह अपनी सास को दिखाने टैक्सी से हल्द्वानी एसटीएच लेकर जा रहे थे।

ठंडी सड़क पर सरोज देवी ने पर्चे घर में भूलने की बात कहते हुए टैक्सी रुकवा दी। बकौल तरुण ‘मुझे पर्चे लाने के लिए घर भेज दिया, पर्चे लेकर जब मैं लौटा तो वहां सास नहीं थीं। थोड़ा आगे जाने पर लोगों ने झील किनारे किसी महिला का शव होने की बात कही तो मौके पर जाकर देखा तो शव उनकी सास सरोज देवी था।’

तरुण ने अपने साले पवन कुमार को फोन पर घटना से अवगत कराया। सूचना पर पवन कुमार अपनी पत्नी मीरा के साथ मौके पर पहुंचा। पवन ने पुलिस को बताया कि उसकी मां पिछले एक साल से कैंसर से पीड़ित थीं और इस बीमारी के चलते वह रात भर सो नहीं पाती थी और बेचैनी होने के चलते मानसिक तनाव में थीं।

संभवतया इसी बीमारी और मानसिक तनाव के चलते उन्होंने झील में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली होगी।  महिला के पति गिरीश चंद्र घर में ही रहते हैं, महिला के दो लड़के और दो लड़कियां हैं। बड़ा लड़का दीपक दिल्ली में नौकरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed