फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   old age man very happy from pm modi

PM मोदी ने एक बुजुर्ग को दिया ऐसा उपहार कि फूले नहीं समाए

Fri, 19 Jan 2018 08:17 AM IST
सतीश जोशी ‘सत्तू’/ अमर उजाला, चंपावत
सतीश जोशी ‘सत्तू’/ अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 19 Jan 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
old age man very happy from pm modi
jai dutt bhatt worte letter to pm modi - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के एक बुजुर्ग को ऐसा उपहार दिया कि उसकी सूचना मिलने के बाद बुजुर्ग फूले नहीं समाए।
विज्ञापन


प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आकाशवाणी के माध्यम से विभिन्न विषयों पर मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंपावत जिले के एक बुजुर्ग के मन की बात को सुन लिया है।

जिले के बडोली ग्राम पंचायत निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग काश्तकार जय दत्त भट्ट पुत्र बेनी राम भट्ट ने बीते 20 दिसंबर को प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर अपने गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

 

पीएमओ की ओर से राज्य के मुख्य सचिव मिले निर्देश

old age man very happy from pm modi
pm modi - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने तत्काल काश्तकार जय दत्त की फरियाद का संज्ञान लिया है। पीएमओ की ओर से राज्य के मुख्य सचिव को इस संबंध में बडोली गांव में सड़क निर्माण के लिए सर्वेक्षण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

पीएमओ की ओर से काश्तकार जय दत्त को भी संबंधित कार्रवाई की सूचना दी गई है।

जिसके बाद मुख्य सचिव के प्रमुख निजी सचिव एमएल उनियाल ने लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव को आवश्यक कार्यवाही करने तथा संबंधित काश्तकार को भी इस संबंध में हुई प्रगति से अवगत कराते रहने के निर्देश दिए हैं।

पत्र के बाद खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं बुजुर्ग

old age man very happy from pm modi
jai dutt bhatt

पीएम को पत्र भेजने वाले बडोली के बुजुर्ग जय दत्त पीएमओ की ओर से मिले पत्र के बाद खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

उनका कहना है कि अब लगता है कि वह जीते जी अपने गांव में सड़क आती देख सकेंगे। उनका कहना है उनकी इच्छा सड़क की मांग पूरी होने पर प्रधानमंत्री मोदी से मिलने दिल्ली जाने की है।

बडोली के जय दत्त का कहना है कि वह इससे पूर्व भी कई बार स्थानीय समस्याओं के बारे में पत्राचार कर चुके हैं। लेकिन कभी कहीं से कोई उत्तर नहीं आया।
इस बार एक महीने से भी कम समय में पीएमओ की ओर से मिले रिस्पांस से वह काफी खुश हैं। उनका कहना है कि अब वह आवास की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री को पत्र भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed