फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   old age man murder in dehradun doiwala

देहरादून: घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग की दर्दनाक हत्या, सुबह नौकर पहुंचा तो खुला मामला

Tue, 26 Mar 2019 03:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 26 Mar 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
old age man murder in dehradun doiwala
हत्या की सूचना के बाद घर के बाहर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

देहरादून जिले के डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक डोईवाला के माधव वाला गांव में सोमवार देर रात एक बुजुर्ग की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गई। 65 वर्षीय मलकीत सिंह पुत्र बक्शी सिंह निवासी माधव वाला अकेले मकान में रहते थे। आज सुबह नौकर ने आकर उन्हें मृत पाया और पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


हत्या का कारण प्रथम दृष्टया अवैध संबंध माना जा रहा है। यह जानकारी स्थानीय ग्रामीणों द्वारा प्राप्त हुई है। पुलिस जांच पड़ताल के बाद ही कुछ कहेगी।

होली के दिन बुजुर्ग की पीटकर हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में होली के दिन बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या करने के दो आरोपियों को हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र के भागीरथी नगर भारतमातापुरम कालोनी निवासी रामधीरज होली की शाम को अपने घर पर बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान दौरान पड़ोस में किराये पर रहने वाले वकील और उसका बेटा श्रीराम आश्रम के पास दो व्यक्तियों के साथ गाली गलौज कर रहे थे।

बुजुर्ग ने जब गाली गलौज करने का विरोध किया था कि वकील के पुत्र ने लोहे की रॉड से हमला बोल दिया था। आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए थे। हालत गंभीर होने पर बुजुर्ग को एम्स ऋषिकेश से देहरादून के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में बुजुर्ग के पुत्र गंगा प्रसाद ने मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को बुजुर्ग की मौत हो गई थी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी सुनील पुत्र वकील निवासी भागीरथी पुरम और उसके दोस्त विक्रम पुत्र बाली निवासी बदला जिला रोहतक हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed