देहरादून: ओला टैक्सी संचालकों ने किया कंपनी दफ्तर में हंगामा, संचालन बंद करे की चेतावनी
- वाहनों का कमीशन व सहयोग न देने का आरोप, तहरीर
- कार्रवाई न हुई तो कल से बंद कर देंगे वाहनों का संचालन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में ओला टैक्सी चालकों और निजी टैक्सी चालकों के बीच मारपीट की घटना के बाद ओला टैक्सी चालकों ने ओला कंपनी अधिकारियों को चौकी बुलाने पर नहीं पहुंचने पर कंपनी कार्यालय में हंगामा कर दिया।
इस दौरान ओला चालकों ने कंपनी अधिकारियों पर कमीशन में हेराफेरी करने व सहयोग न करने का आरोप लगाया। गुस्साए चालकों ने कंपनी अधिकारियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। चेतावनी दी यदि अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो शनिवार से वाहनों का संचालन बंद कर देंगे।
कंपनी कार्यालय में हंगामा कर रहे चालक अमनदीप सिंह, साहिल, आशीष वाधवार, संजीव चौधरी, शिवम धीमान, विक्की, संजय नेगी, जितेंद्र नेगी, विशाल शर्मा, अभिषेक, सुदेश थलेड़ी, आरिफ आदि चालकों ने आरोप लगाया कि कंपनी अधिकारी उनका आर्थिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं।
पंजीकरण के समय कंपनी ने आश्वासन दिया था कि प्रतिदिन 2500 रुपये बतौर कमीशन कमाई होगी, लेकिन 500 रुपये से ज्यादा कमाई नहीं हो रही है। आरोप लगाया कि देहरादून जैसे छोटे शहर में ज्यादा वाहनों का पंजीकरण करने पर कमाई घट गई है।
ओला कंपनी अधिकारी पारस असवाल ने इस संबंध में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। इस संबंध में कंपनी की वेबसाइट पर सवाल जवाब किए जा सकते हैं।