फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Officials become insensitive in the case of daily wage workers

Dehradun News: दैनिक कर्मचारियों के मामले में संवेदनहीन बने अधिकारी

Wed, 19 Feb 2025 06:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
Officials become insensitive in the case of daily wage workers
कालसी। भूमि संरक्षण वन प्रभाग कार्यालय पर दैनिक वन कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन लगातार 11वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने अधिकारियों पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाते हुए कहा कि 11 दिन बाद भी अधिकारी उनकी सुध लेने को तैयार नहीं हैं। बकाया वेतन के भुगतान की मांग के समर्थन में कालसी वन प्रभाग के कार्यालय पर धरना दे रहे दैनिक वन कर्मियों ने अधिकारियों पर उनके शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी समय से पैरवी करते तो उन्हें वेतन का भुगतान हो गया होता। यह अधिकारियों की संवेदनहीनता ही है कि 11 दिनों से कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे कर्मचारियों की अभी तक विभाग ने सुध नहीं ली है। उन्हेंने चेतावनी देते हुए कहा कि बकाया वेतन का भुगतान दो मदों में किए जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना देने वालों में आनंद, कर्ण, रेणु देवी, सुनील, गेंदो देवी, गोपाल, रशीद, मोहन, दौलत सिंह, राजू थापा, मनोज कुमार, पद्मा देवी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed