फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Officers will have to give details of daily work done

अधिकारियों को रोज किए गए काम का देना होगा ब्योरा

Wed, 22 Sep 2021 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Officers will have to give details of daily work done
सभी मजिस्ट्रेट और जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रत्येक कार्यालय दिवस में किए गए काम का ब्योरा देना होगा। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने मंगलवार को इसके निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे अधिकारियों के कामकाज की मॉनीटरिंग आसान होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी रोजाना क्या काम कर रहे हैं, इसकी जानकारी होनी चाहिए। ताकि, कामकाज लटकाने वाले अधिकारियों की शिनाख्त हो सके। इसके अलावा जो लोग अच्छा काम कर रहे हैं, उनको प्रोत्साहित भी किया जा सकेगा। जिलाधिकारी के निर्देशों का अनुपालन करने हुए नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले अन्नोत्सव की तैयारियों को लेकर निगम क्षेत्र के पूर्ति अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अन्नोत्सव जनता से जुड़ी योजना है, जिसमें सभी की सहभागिता होनी चाहिए। सीटू से संबद्ध आशा के सचिवालय गेट पर धरना देने की सूचना मिलने के बाद उन्होंने वहां पहुंचकर उनसे बातचीत की। मध्यस्थता करते हुए उन्होंने आशा की बातचीत सचिव स्वास्थ्य से करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed