{"_id":"666792bd1d07e31e13074624","slug":"officers-should-prepare-to-deal-with-monsoon-khajandas-dehradun-news-c-5-drn1005-431811-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून से निपटने की पुख्ता तैयारियों में जुटें अफसर : खजानदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून से निपटने की पुख्ता तैयारियों में जुटें अफसर : खजानदास
विज्ञापन
मानसून आने वाला है। शहर में जलभराव का खतरा फिर सता रहा है। सरकारी तंत्र तैयारियों के दावे तो कई कर रहा है, लेकिन दावों की हकीकत का पता बरसात में ही चलेगा। उधर राजपुर रोड विधायक खजानदास ने खतरे को भांपते हुए अफसरों के साथ वार्ता की। कहा, मानसून से पहले ही शहर में जलभराव के निवारण को लेकर तैयारियां पूरी की जाएं। कहा शहर में जलभराव की समस्या हुई तो संबंधित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।
राजपुर रोड विधायक खजानदास ने माडर्न दून लाइब्रेरी में स्मार्ट सिटी, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम, यूपीसीएल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने जलभराव की समस्या के निदान को लेकर विभागीय तैयारियों की जानकारी ली। लोक निर्माण, नगर निगम एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में सभी नालियों को बरसात से पूर्व जांच लिया जाए। कहीं कोई नाली अति प्रवाह अथवा कचरे के कारण बंद हो तो उसे खोल दें।
-- -- -- -- -- -- -
अफसरों ने फिर गिनाईं योजनाएं
अधिकारियों ने बताया कि शहर में अधिकतर मुख्य नालों का निर्माण कर दिया है। जलभराव के स्थायी समाधान के लिए दर्शनलाल चौक से प्रिंस चौक होते हुए सहारनपुर चौक तक बरसाती पानी की निकासी के लिए गांधी रोड स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। सिंचाई विभाग की ओर से इसके लिए 34 करोड़ रुपये शासन से मांगे गए हैं। वहीं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट सिटी के अधिकतर कार्यों को पूर्ण कर दिया गया है। कुछ कार्यों के अलावा कोई बड़ा निर्माण कार्य शेष नहीं रह गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
अब तक नहीं भूले पिछले साल हुआ जलभराव
जलभराव को लेकर शहर में हर कोई चिंतित है। इसकी वजह पिछले साल बरसात में हुआ जलभराव है। बरसात में शहर का हर चौक-चौराहा तालाब बन गया था। डालनवाला क्षेत्र में तीन फीट तक पानी सड़कों पर बहा। बलबीर रोड पर जलभराव हुआ। सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द में घरों के अंदर पानी घुस गया। चंद्रबनी में नाला उफान पर आने से सड़क पर नदी बहने लगी। पलटन बाजार से धामावाला होते हुए रेलवे स्टेशन तक सड़क डूबी रही। नालियां चोक होने से दुकानों में पानी घुस गया। दून अस्पताल चौक के आसपास ट्रैफिक जाम रहा। आढ़त बाजार, सहारनपुर रोड, कांवली रोड, तहसील चौक, दर्शनलाल चौक, प्रिंस चौक, कचहरी के बाहर, हरिद्वार रोड, राजपुर रोड में जलभराव रहा। रिस्पना पुल के आसपास खुले नालों और मलबा होने के कारण दो से तीन फीट पानी सड़क पर भर आया।
-- -- -- -- -- -- -- --
ये रहे मौजूद
बैठक में एसीओ स्मार्ट सिटी तीर्थपाल, अपर नगर आयुक्त नगर निगम गोपालराम बिनवाल, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम डाॅ. अविनाश खन्ना, अधिशासी अभियंता सीपीडब्लूडी संजय कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण जितेंद्र त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल गौरव सकलानी, अधिशासी अभियंता जल निगम भारती रावत, अधिशासी अभियंता पीआईयू प्रवीन कुश उपस्थित रहे।