{"_id":"5cc45c73bdec22072448681a","slug":"objectionable-things-found-in-bjp-leader-room-in-mla-hostel-cctv-investigation-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक हॉस्टल प्रकरण: डायपरों को पुलिस ने लिया कब्जे में, सीसीटीवी की पड़ताल शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक हॉस्टल प्रकरण: डायपरों को पुलिस ने लिया कब्जे में, सीसीटीवी की पड़ताल शुरू
Sat, 27 Apr 2019 07:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 27 Apr 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
प्रणव सिंह चैंपियन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक हॉस्टल स्थित प्रणव सिंह चैंपियन के कमरे से मिले डायपरों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। अभी तक मामले में किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने नेहरू कॉलोनी पुलिस को शिकायत की थी। कहा था कि वे शुक्रवार दोपहर किसी अल्प विश्राम के लिए हॉस्टल के कमरा नंबर सात (चैंपियन को आवंटित) में आए थे। यहां उन्होंने देखा कि बाथरूम का नल खुला और कुछ आपत्तिजनक चीजें पड़ी हुई हैं। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस कमरे में पहुंची तो पता चला कि कथित आपत्तिजनक चीजें बच्चों को बांधे जाने वाले डायपर हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि इन डायपरों को कब्जे में ले लिया गया है। इसके साथ ही हॉस्टल के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। कमरे में अक्सर आने जाने वाले लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। वहां ठहरने वाले सुरक्षा बलों से भी इस बारे में पूछताछ की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। डायपरों को जांच के लिए भेजा जाना है या फिर आगे की कार्रवाई क्या होनी है यह सब आला अधिकारियों की मंत्रणा के बाद ही किया जाएगा।
विज्ञापन