फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Objection on spreading confusion on the traditions and rights of Badrinath Dham

Badrinath: श्रीबदरीश पंडा पंचायत ने जताई कड़ी आपत्ति, कहा- धाम की परंपराओं और हक-हकूकों पर न फैलाएं भ्रम

Mon, 30 Sep 2024 02:32 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/ज्योतिर्मठ।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/ज्योतिर्मठ। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 30 Sep 2024 02:32 PM IST
सार

श्रीबदरीश पंडा पंचायत की प्रबंधकारिणी बैठक में कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा गया कि धाम की परंपराओं और हक-हकूकों पर भ्रम न फैलाया जाए। 

विज्ञापन
Objection on spreading confusion on the traditions and rights of Badrinath Dham
बदरीनाथ धाम

विस्तार

श्रीबदरीश पंडा पंचायत की प्रबंधकारिणी ने बदरीनाथ मंदिर व धाम में पूजा-पाठ, परंपरा व हक-हकूकों को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दबाव बनाकर बदरीनाथ की परंपराओं व हक-हकूकों में कोई फेरबदल किया गया तो पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने बीकेटीसी की ओर से बनाई गई धार्मिक संवर्ग सेवा नियमावली को सकारात्मक कदम बताया।

विज्ञापन

विगत दिनों से डिमरी समाज के कुछ लोगों द्वारा कुछ पदों पर अधिकार जताए जाने के बाद रविवार को श्रीबदरीश पंडा पंचायत की प्रबंधकारिणी ने बैठक कर कड़ी आपत्ति की। बैठक में कहा गया कि बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी के लिए पूर्व से निर्धारित हक-हकूक मात्र केरल के नंबूदरी ब्राह्मणों का है, जो रावल व नायब रावल के रूप में नियुक्त होते हैं। अन्य समाज केवल सहयोगी के रूप में अलग-अलग व्यवस्था देखते हैं, जिनके लिए पूर्व से ही नियम और व्यवस्था सुनिश्चित है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra:  सोनप्रयाग में पैदल बाईपास का कार्य फिर शुरू, भूस्खलन जोन से मिलेगी निजात, 70 मजदूर जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि देवप्रयाग समाज के ब्राह्मण बदरीनाथ धाम पहुंचने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं के पंडा पुरोहित हैं, जबकि डिमरी समाज सिर्फ गढ़वाल व कुमाऊं क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं के तीर्थ पुरोहित हैं। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी, उपाध्यक्ष सुधाकर बाबलकर, रजनीश मोतीवाल, अशोक टोडरिया, राजेश पालीवाल, प्रदीप गौरी भट्ट, अजय बंदोलिया, श्रीकांत बडोला, गौरव पंचभैया, मुकेश प्रयागवाल, टीका प्रसाद रैवानी, प्रदीप शास्त्री आदि मौजूद रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed