फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   OBC survey commission again extended date for report submission body election proposed in November Uttarakhand

Dehradun: ओबीसी सर्वेक्षण...आयोग ने रिपोर्ट देने के लिए फिर बढ़ाई तिथि, नवंबर में निकाय चुनाव प्रस्तावित

Thu, 22 Jun 2023 08:34 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 22 Jun 2023 08:34 AM IST
सार

सभी निकायों में ओबीसी सर्वेक्षण पूरा करने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया है। 22 जून से आयोग अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के निकायों में हुए ओबीसी सर्वेक्षण की जनसुनवाई के लिए रवाना होगा।

विज्ञापन
OBC survey commission again extended date for report submission body election proposed in November Uttarakhand
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी निकाय चुनावों के लिए चल रहे ओबीसी सर्वेक्षण की रिपोर्ट न आने पर एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने अब अंतिम तिथि 30 जून कर दी है। इससे पहले आयोग तीन बार तिथि बढ़ा चुका है। आयोग बृहस्पतिवार से आगामी पांच दिन के दौरे पर अल्मोड़ा, बागेश्वर जा रहा है, जहां निकायों में हुए ओबीसी सर्वेक्षण पर सुनवाई की जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath: मंदिर के गर्भगृह में सोन की परत पर घमासान, गोदियाल बोले-..कहीं ये भगवान के नाम पर कर चोरी तो नहीं

विज्ञापन

एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के सदस्य सचिव ओमकार सिंह ने बताया कि सभी निकायों में ओबीसी सर्वेक्षण पूरा करने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया है। 22 जून से आयोग अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के निकायों में हुए ओबीसी सर्वेक्षण की जनसुनवाई के लिए रवाना होगा। जनसुनवाई के दौरान आयोग वहां के जनप्रतिनिधियों, निकायों के अधिकारियों, प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेगा। गौरतलब है कि इस साल नवंबर में निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं, जिससे पहले सभी निकायों में ओबीसी सर्वेक्षण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed