फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   OBC status for two caste of uttarakhand

उत्तराखंड की दो जातियां केंद्र के ओबीसी कोटे में, मिलेगा आरक्षण

Thu, 27 Aug 2015 02:49 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Aug 2015 02:49 PM IST
विज्ञापन
OBC status for two caste of uttarakhand

केंद्र सरकार ने अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) की लिस्ट में बदलाव करते हुए उत्तराखंड दो जातियों को इसमें शामिल किया है। इन जातियों को अब केंद्र सरकार की नौकरियों और संस्थानों में ओबीसी कोटे के तहत आरक्षण का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकार ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


केंद्रीय कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तराखंड के कहार और तंवर सिंघारिया जाति को केंद्र की ओबीसी लिस्ट में शामिल किया गया है।

साथ ही गुजरात के सपाई और पतनी जमात या तुर्क जमात के मुसलमानों को भी इसमें शामिल किया गया है। ये दोनो ही जातियां मुस्लिम समुदाय के अंतर्गत आती हैं। हालांकि ये दोनों ही जातियां पहले से ही गुजरात में ओबीसी की श्रेणी में शामिल हैं लेकिन अब इन्हें केंद्रीय सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


कैबिनेट ने दी मंजूरी
ओबीसी की सूची में जातियों को शामिल करने का प्रस्ताव राष्ट्रीय पिछड़ा जाति आयोग (एनसीबीसी) करता है। ओबीसी की सूची में बदलाव कर दोनों ही जातियों को शामिल करने का प्रस्ताव एनसीबीसी की ओर से था, जिसे केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ये जातियां केंद्र की ओबीसी की सूची में शामिल हो जाएंगी। इन बिरादरी के लोगों को केंद्र सरकार के आरक्षण नियमों के तहत नौकरी से लेकर तमाम तरह की सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed