फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nursing and paramedical council will be under medical education Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: चिकित्सा शिक्षा के अधीन होंगे नर्सिंग और पैरामेडिकल काउंसिल, कैबिनेट मंत्री ने बताई ये खास बातें

Fri, 18 Aug 2023 12:45 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 18 Aug 2023 12:45 PM IST
सार

प्रदेश भर के नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेज संचालकों की बैठक ली। इसमें निजी संस्थानों ने कई समस्याएं रखीं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि निजी संस्थानों की मूलभूत समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
Nursing and paramedical council will be under medical education Uttarakhand news in hindi
बैठक लेते धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि पैरामेडिकल और नर्सिंग समेत सभी काउंसिल को चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन लाया जाएगा। अभी तक ये काउंसिल स्वास्थ्य विभाग के अधीन काम कर रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेज खोलने को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज सभागार में स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश भर के नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेज संचालकों की बैठक ली। इसमें निजी संस्थानों ने कई समस्याएं रखीं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि निजी संस्थानों की मूलभूत समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन


निजी संस्थानों की संबद्धता में पारदर्शिता लाने के लिए चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय शीघ्र ही ऑनलाइन मान्यता व पंजीकरण के लिए पोर्टल शुरू करेगा। भविष्य में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक प्रमाणपत्र डिजी लॉकर के माध्यम से दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मेडिकल संस्थानों के लिए तैयार करें कैलेंडर

स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मेडिकल संस्थानों के लिए शैक्षिक कैलेंडर तैयार किया जाए। इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग की तर्ज पर ई-ग्रंथालय की स्थापित करने, वर्तमान में संचालित कोर्सों के साथ ही नये सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स शुरू कराने के निर्देश दिए।

नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों में भी दिलाई जाएगी चरक शपथ

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों की तर्ज पर सभी नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों में चरक शपथ दिलाई जाएगी। संस्थानों में सुश्रुत, चरक व धनवंतरि की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। संस्थान संचालकों की मांग पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पैरामेडिकल काउंसिल की तर्ज पर नर्सिंग काउंसिल ऑफ उत्तराखंड सहित अन्य संबंधित सभी काउंसिलों को चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन रखा जाएगा।

स्थायी मान्यता के लिए बनेगी नियमावली

मंत्री ने कहा कि निजी संस्थानों के अनावश्यक निरीक्षण पर रोक लगाई जाएगी। पांच साल बाद स्थायी मान्यता के लिए नियमावली तैयार की जाएगी। उन्होंने सभी निजी कॉलेज संचालकों से अपने अपने क्षेत्र में एक-एक गांव गोद लेकर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करने तथा सभी ग्रामीणों के हेल्थ आईडी और आयुष्मान कार्ड बनाने में सहयोग करने देने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand WeatherToday: चमोली में फटा बादल, दरके पहाड़, नदियों का विकराल रूप देख सहमे लोग, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed