फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Number plate-changed-sold-rental scooters-three arrested

देहरादून: नंबर प्लेट बदल बेच डाले किराये के दो स्कूटर, तीन गिरफ्तार

Tue, 21 Feb 2023 02:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Number plate-changed-sold-rental scooters-three arrested
एक युवक ने दो स्कूटर किराये पर लिए और अपने साथियों के साथ मिलकर नंबर प्लेट बदल बेच डाले। आरोपी एक और स्कूटर बेचने की फिराक में था। लेकिन, इससे पहले ही पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। जांच के बाद पुलिस ने एक मैकेनिक और आरोपी के दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया। इनसे तीनों स्कूटर बरामद किए गए हैं। तीनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि चंदन नगर के गौतम भाटिया का प्रिंस चौक पर श्याम बाइक रेंटल के नाम से कारोबार है। आठ फरवरी को अनिल गांधी निवासी गौतमबुद्धनगर आया और मसूरी घूमने के लिए दो स्कूटर किराये पर लिए। उसके साथ एक और युवक था। दोनों यहां से स्कूटर लेकर चले गए। लेकिन, कई दिन बाद भी वापस नहीं किए। पुलिस ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने रविवार शाम को रेलवे स्टेशन के पास एक युवक को किराये के स्कूटर के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल गांधी बताया। उसे तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन


अनिल ने पुलिस को बताया कि उसकी नाजिम नाम के बाइक मैकेनिक से पहचान है। स्कूटर लेने भी वह साथ गया था। ये दोनों स्कूटर लेकर इनामुल्ला बिल्डिंग गए। यहां दोनों स्कूटर एएए ऑटो प्वाइंट के मालिक अजीम को 32 हजार रुपये में बेच दिए। बेचने से पहले इनकी नंबर प्लेट बदल दी गई थी। 32 हजार रुपये में से 10 हजार रुपये बतौर कमीशन उसने नाजिम को दिए। अनिल की निशानदेही पर इन दोनों स्कूटरों को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर अजीम निवासी गांधी रोड और नाजिम निवासी कसाई मोहल्ला, इनामुल्ला बिल्डिंग को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से स्कूटरों की असली नंबर प्लेट भी बरामद हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed