फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Number of dengue patients crossed 200 in Dehradun take these precaution

देहरादून में डेंगू के मरीजों की संख्या 200 पार, बचाव के लिए बरतें ये एहतियात

Thu, 08 Aug 2019 03:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 08 Aug 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
Number of dengue patients crossed 200 in Dehradun take these precaution
प्रतीकात्मक

देहरादून जिले में 15 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें 11 पुरुष व चार महिलाएं शामिल हैं। इनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुभाष जोशी ने बताया कि ये मरीज रायपुर के करनपुर, एमडीडीए डालनवाला, आमवाला, सेलाकुई, ईसी रोड, भोपालपानी, नेहरूग्राम, राजेंद्र नगर, नेहरू कालोनी, पटेलनगर व पथरी बाग क्षेत्र के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


जिले में अब 218 मरीजो में डेंगू बीमारी की पुष्टि हो चुकी है। डेंगू प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की टीमें लगातार फागिंग करने के साथ दवाओं का छिड़काव कर रही हैं। सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता का कहना है कि डेंगू की रोकथाम को सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। 

विज्ञापन

ये हैं लक्षण

तेज बुखार (105 फारेनहाइट तक) 
तेज सिरदर्द 
हड्डियों, जोड़ों व मांसपेशियों में तेज दर्द 
चक्कर आना और उल्टी
मसूड़ों व नाक से खून आना

ऐसे करें बचाव

जहां भी पानी जमा हो, उसमें मिट्टी का तेल, डीजल या जला मोबिल डाल दें।
घर में सफाई के लिए फिनाइल का इस्तेमाल करें।
शाम होने के बाद पूरी आस्तीन का कपड़ा पहनें। 
कूलर का पानी रोज बदलें।
संभव हो तो मच्छरदानी का प्रयोग करें।
कपूर, नारियल तेल मिलाकर शरीर पर लगाएं
नारियल तेल में कपूर मिलाकर हाथ, पैर, गर्दन पर लगाएं। कपूर की गंध से मच्छर दूर रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed