{"_id":"5d449a9a8ebc3e6cab1f73b7","slug":"nsui-s-foot-march-strike-effigy-burnt-dehradun-news-drn3150750157","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई का पैदल मार्च, धरना दिया, पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई का पैदल मार्च, धरना दिया, पुतला फूंका
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज के पास उच्चशिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंकते एनएसयूआई के कार्यकर्ता ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसयूआई ने शुक्रवार को उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग को लेकर पैदल मार्च किया। इसके बाद डीएवी चौक पर धरना देकर पुतला फूंका। उनका आरोप था कि आश्वासन के बाद भी उच्च शिक्षा मंत्री ने मांगे पूरी नहीं की।
शुक्रवार को डीएवी कॉलेज में प्रदेश प्रभारी अनुशेष शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी की मौजूदगी में बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं में उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ आक्रोश है। इसके बाद एनएसयूआई ने पैदल मार्च निकाला। जो डीएवी कॉलेज से निकलकर सर्वे चौक पहुंचा। यहां पुलिस ने डीएवी चौक पर छात्र-छात्राओं को रोक दिया। जिस पर उन्होंने डीएवी चौक पर ही धरना शुरू कर दिया।
कुछ देर बाद उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। छात्रों का कहना था कि 14 जुलाई को एनएसयूआई ने उच्च शिक्षा मंत्री को चार सूत्री ज्ञापन दिया था। जिसमें उन्होंने शिक्षकों कि कमी की बात स्वीकारते हुए बीते एक अगस्त तक हर राजकीय महाविद्यालय में शिक्षक भेजने कीबात कही थी, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेश सचिव आयुष गुप्ता, विनीत प्रसाद भट्ट, संदीप सिंह, नित्यानंद कोठियाल, विपुल गौड़, अक्षित रावत, अक्षत भट्ट, हिमांशु रावत, उदित थपलियाल, राजेश भट्ट, विजय बिष्ट, कलम सिंह दानू, अंकित बिष्ट, सोनी बिष्ट, शुभम चौहान आदि मौजूद रहे।