फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NSUI broke the gate of DM office and protested.

Dehradun News: डीएम कार्यालय का मुख्य गेट तोड़ एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

Sat, 03 Jan 2026 07:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
NSUI broke the gate of DM office and protested.
अंकिता हत्याकांड और एंजल चकमा हत्या मामले में न्याय की मांग तथा प्रदेश में निजी विश्वविद्यालयों
- एंजेल व अंकिता हत्याकांड का जताया कड़ा विरोध
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। छात्र एंजेल चकमा और अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने जमकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय का मुख्य गेट तोड़ कार्यालय के भीतर नारेबाजी की। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द दोनों मामलों में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

शनिवार को अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराने समेत छह सूत्री मांग के लिए संगठन ने नगर निगम से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। डीएम कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने कुछ देर सड़क पर ही प्रदर्शन किया। इसके बाद गुस्साए लोग मुख्य गेट तोड़ अंदर आ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए कहा कि एंजेल चकमा और अंकिता भंडारी हत्याकांड ने संपूर्ण राज्य को झकझोर कर रख दिया है। इन दोनों प्रकरणों में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में संचालित निजी विश्वविद्यालयों की ओर से मनमाने तरीके से पैसे लेकर उपस्थिति पूरी करने, फेल छात्रों को पास करने व बैक पेपर के नाम पर अवैध शुल्क वसूली का भी आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार, राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया, प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस कमल कांत, प्रदेश उपाध्यक्ष आयुष सेमवाल, हिमांशु चौधरी, संगठन उपाध्यक्ष अभय कैतुरा, प्रदीप तोमर, प्रियांश छाबरा, सागर सेमवाल, अमित जोशी, हन्नी कुमार, पुनीत राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed