फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NSO Survey Report: Uttarakhand ranked 9th in unemployment and 10th in inflation

एनएसओ सर्वे रिपोर्ट: बेरोजगारी में 9वें और महंगाई में 10वें स्थान पर उत्तराखंड

Sun, 19 Sep 2021 11:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 19 Sep 2021 11:37 AM IST
सार

राज्य में वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव हैं और कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने बेरोजगारी और महंगाई को सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ मुख्य चुनावी हथियार बनाया हुआ है।

विज्ञापन
NSO Survey Report: Uttarakhand ranked 9th in unemployment and 10th in inflation
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

इस साल की पहली तिमाही में उत्तराखंड में महंगाई देश में 10वें स्थान पर है। राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़े इस तथ्य की तस्दीक कर रहे हैं। 2020 के सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, शहरी बेरोजगारी के मामले में उत्तराखंड का 10वां स्थान था। इन दोनों मुद्दों पर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है।

विज्ञापन

 

उत्तराखंड विस चुनाव 2022: हरिद्वार की जगह पंजाब में परिवर्तन कर आए पूर्व सीएम हरीश रावत

विज्ञापन


सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ मुख्य चुनावी हथियार बनाया
राज्य में वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव हैं और कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने बेरोजगारी और महंगाई को सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ मुख्य चुनावी हथियार बनाया हुआ है। शुक्रवार को बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने केंद्र और राज्य की सरकारों पर निशाना साधा। रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी बेरोजगारी के तीरों से भाजपा को असहज करने की कोशिश कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में पहली तिमाही में 5.38 प्रतिशत महंगाई दर 
राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) ने हाल ही में पहली तिमाही में महंगाई दर के आंकड़े जारी किए हैं। उत्तराखंड राज्य में महंगाई की दर 5.38 प्रतिशत के साथ देश में 10वें स्थान पर है। हिमाचल (6.99), जम्मू कश्मीर (7.65) आंध्रप्रदेश 7.16,  हरियाणा (5.75), पंजाब (5.87), तमिलनाडु (6.22), तेलंगाना (7.92), कर्नाटक (6.91), मध्य प्रदेश (6.37 प्रतिशत) राज्यों में उत्तराखंड से अधिक महंगाई रही। अगस्त 2020 में राज्य में महंगाई सूचकांक 152.5 था, जो अगस्त 21 में 160.7 रहा।

आंकड़ों ने दिया राज्य में बेरोजगारी बढ़ने का संकेत

राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय ने पिछले दिनों वर्ष 2020 के बेरोजगारी की दर के आंकड़े जारी किए। जारी आंकड़े उत्तराखंड में बेरोजगारी बढ़ने के संकेत दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोनाकाल में अप्रैल से जून 2020 में 26.8 फीसदी लोगों के रोजगार छिने।

जुलाई से सितंबर में अनलॉक के हालात बनें तो बेरोजगारी दर घटकर 10.9 फीसदी रही। लेकिन इसके बाद अक्टूबर 2020 में यह बढ़कर 11.6 प्रतिशत हो गई। 2019 की तुलना में 2020 में बेरोजगारी 2.3 प्रतिशत बढ़ गई। 22 राज्यों के सर्वे के आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट बता रही है कि बेरोजगारी दर में उत्तराखंड देश में नौवें स्थान पर था। 

महंगाई और बेरोजगारी बने बड़े हथियार
इसलिए महंगाई और बेरोजगारी विपक्षी पार्टियों के लिए बड़े चुनावी हथियार बन गए हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इन दोनों मुद्दों को लेकर प्रदेश सत्तारूढ़ भाजपा पर हमले बोलने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस ने रोजगार दो अभियान छेड़ दिया है। उधर, आम आदमी पार्टी भी दोनों मुद्दों पर आक्रामक है। 

कोटरोजगार के मुद्दे पर भाजपा सरकार गंभीर है। 24 हजार सरकारी नौकरियों को खोला गया है। साढ़े चार साल में लाखों लोगों को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा गया। महंगाई के बारे में कांग्रेस नौटंकी कर रही है। उसे पहले कांग्रेस शासित राज्यों में महंगाई और बेरोजगारी के बारे में सोचना चाहिए।
- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

राज्य सरकार बेरोजगारी दर को माइनस में बता रही है। उसकी यही बात आने वाले चुनाव में उसे माइनस में ले जाएगी। प्रदेश का युवा आज रोजगार के लिए सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर है। युकां के रोजगार दो, युवाओं को न्याय दो अभियान की शुरुआत पीएम मोदी के जन्मदिन पर इसलिए की गई, ताकि उनको याद दिलाया जा सके, उन्होंने उत्तराखंड और देश के युवाओं से रोजगार को लेकर क्या वादे किए थे। 
- गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed