फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NRMU made the election strategy, claiming victory

एनआरएमयू ने चुनाव की बनाई रणनीति, जीत का दावा

Wed, 24 Jul 2019 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
NRMU made the election strategy, claiming victory
रेलवे स्टेशन स्थित सभागार में नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन की बैठक को संबोधित करते राजेंद्र सिंह
देहरादून। नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन (एनआरएमयू) की बैठक मंगलवार को दून रेलवे स्टेशन स्थित यूनियन भवन में हुई। इस दौरान रेलवे की यूनियनों के बीच दो सबसे बड़ी यूनियन की मान्यता को लेकर होने वाले चुनाव तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में रणनीति बनाने के साथ जीत का दावा भी किया गया।
विज्ञापन

एनआरएमयू देहरादून के शाखा सचिव राजेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि हर पांच साल में अखिल भारतीय स्तर पर सक्रिय 12 से अधिक रेलवे यूनियनों में दो सबसे बड़ी यूनियनों की मान्यता के लिए चुनाव होते हैं। यह चुनाव सीक्रेट बैलेट के जरिए होते हैं। इस बार चुनाव 28 और 29 अगस्त को प्रस्तावित हैं। एनआरएमयू के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिए कार्यालयों में जनसंपर्क, गेट मीटिंग, वार्ताओं आदि के जरिए कर्मचारियों को लामबंद किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि एनआरएमयू एक बार फिर बड़ी यूनियन की मान्यता हासिल करेगी। बैठक में सहायक शाखा सचिव नरेश गुरुंग, बीएस राजपूत, जगदीश कपरवाण, शाखा कोषाध्यक्ष सुचित, शाखा उपाध्यक्ष नरेश कुमार, अरविंद कैशिव और राकेश नौटियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed