फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NRDC will promote research and development in Doon University

Dehradun News: दून विवि में शोध-विकास को बढ़ावा देगा एनआरडीसी

Tue, 29 Jul 2025 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
NRDC will promote research and development in Doon University
दून विवि और नेशनल रिसर्च डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनआरडीसी) के बीच एक महत्वपूर्ण साझेदारी की गई। इसके तहत एनआरडीसी विवि में अनुसंधान एवं विकास के अलावा बौद्धिक संपदा के सृजन, आविष्कार व रचनात्मक कार्य को बढ़ावा देगा। एनआरडीसी भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का एक उपक्रम है। सोमवार को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने इस साझेदारी पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के विजन की दिशा में एक कदम है। राज्य में यह पहली बार है जब एनआरडीसी किसी राज्य विवि के साथ साझेदारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह दून विवि के साथ-साथ उत्तराखंड के संपूर्ण उच्च शिक्षा इकोसिस्टम के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। इस साझेदारी ने राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों और संस्थानों के लिए द्वार खोल दिए हैं। वहीं, एनआरडीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक कमोडोर अमित रस्तोगी ने दून विवि को हर संभव सहायता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि एनआरडीसी विवि पेटेंट फाइल करने की प्रक्रिया को सुगम बनाएगा और धीरे-धीरे इंडस्ट्री-पार्टनर को टेक्नोलॉजी और ज्ञान को बांटने में सहायता करेगा। विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि विवि के पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन विद्यालय, भौतिकी विभाग, रसायन विज्ञान विभाग, गणित, कम्प्यूटर विज्ञान, भूविज्ञान और डिजाइन विभाग अपने शोध को बौद्धिक संपदा की ओर केंद्रित कर रहे हैं। इस मौके पर सचिव (राज्यपाल) रविनाथ रमन, अपर सचिव (राज्यपाल) रीना जोशी, एनआरडीसी के डीजीएम एनजीलक्ष्मीनारायण, डॉ. अरुण कुमार, स्मृति खंडूरी, दुर्गेश डिमरी, प्रियंका असवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed