{"_id":"5d7ca41d8ebc3e93dd48e6c8","slug":"now-you-will-know-the-charge-as-soon-as-house-map-passes-in-mdda","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नक्शा पास होते ही पता चलेगा चार्ज, मनमाना शुल्क नहीं वसूल सकेंगे आर्किटेक्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नक्शा पास होते ही पता चलेगा चार्ज, मनमाना शुल्क नहीं वसूल सकेंगे आर्किटेक्ट
Sat, 14 Sep 2019 02:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
सुनीत द्विवेदी , अमर उजाला, देहरादून
सुनीत द्विवेदी , अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:01 PM IST
सार
- नक्शा पास होने पर विभिन्न चार्जों के नाम पर
- एमडीडीए के ऑनलाइन मैप अप्रूवल सिस्टम में की गई व्यवस्था
विज्ञापन
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में नक्शा पास होते ही फीस का पता चल जाएगा, जिसके चलते अब आर्किटेक्ट या जेई विकास शुल्क व अन्य चार्ज के नाम पर मनमानी धनराशि नहीं वसूल सकेंगे। यह व्यवस्था एमडीडीए के ऑनलाइन मैप अप्रूवल सिस्टम में की गई है। इस व्यवस्था से नक्शा अप्लाई करने वाले भवन स्वामियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
एमडीडीए में अभी तक नक्शा पास होने में काफी समय लगता था। ऐसा होने से नक्शा पास कराने वालों को काफी परेशानी होती थी, लेकिन ऑनलाइन मैप अप्रूवल सिस्टम में की गई व्यवस्था से लोगों की दिक्कतें दूर हो जाएंगी। इसी माह से एमडीडीए ने नए सॉफ्टवेयर के जरिये नक्शा पास कराने की प्रक्रिया शुरू की है, जिसमें सात दिन के भीतर नक्शा पास करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नए सॉफ्टवेयर में सारी चीजें सामने होंगी। जिसके चलते अब आर्किटेक्ट प्राधिकरण में जमा होने वाले विकास शुल्क के नाम पर मनमानी धनराशि नहीं वसूल सकेंगे। जनता को सहूलियत हो, इसके लिए साफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है, ताकि लोगों को कम से कम समय में नक्शा मिल सके। उन्होंने बताया कि सात सितंबर को दो नक्शे मात्र डेढ़ घंटे में पास कर दिए गए।
विज्ञापन