फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now what is waiting ... Asan barrage lake ready for tourists

पर्यटकों का बेसब्री से इंतजार कर रही आसन बैराज झील

Sun, 25 Oct 2020 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Now what is waiting ... Asan barrage lake ready for tourists
आसन बैराज झील में इन दिनों इक्का-दुक्का पर्यटक घूमने क लिए आ रहे हैं। जिसके चलते झील विरान पड़ी है? - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। प्रदेश सरकार ने पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए भले ही पर्यटकों की आवाजाही पर लगी रोक को हटा लिया हो। बावजूद इसके अब भी पर्यटक स्थलों पर वह पुरानी रंगत नहीं लौट सकी है। अब भी क्षेत्र के पर्यटक स्थलों को पर्यटकों का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

आसन कंजरवेशन रिजॉर्ट की बात की जाए तो हर साल सर्दियों की आहट के साथ ही यह पर्यटक स्थल भी गुलजार हो उठता था। बड़ी संख्या में पर्यटक झील में नौकायन का लुत्फ उठाते थे लेकिन, इस साल इक्का-दुक्का पर्यटक ही यहां पर सैर सपाटे के लिए पहुंच रहे हैं। यह हाल तब है जब इस साल पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम ने दो नई बोटों को भी अपने बेड़े में शामिल किया है। साथ ही पुरानी बोटों का भी रंग रोगन किया गया है। निगम के पास वर्तमान में 12 बोट हैं।
विज्ञापन

रिजॉर्ट के मैनेजर अमित रावत ने बताया कि कोविड महामारी के बाद से लेकर अब तक बहुत कम पर्यटक सैर सपाटे के लिए रिजॉर्ट पर आए हैं। बोटिंग भी न के बराबर हो रही है। बताया कि पर्यटकों को रिझाने के लिए निगम प्रबंधन हर संभव प्रयास कर रहा है। साथ ही बताया कि लोकल पर्यटक सैर सपाटे के लिए आ रहा है लेकिन, बाहरी राज्यों के पर्यटक अब भी बहुत कम संख्या में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्री वेडिंग सूट से बढ़ेगा पर्यटन व्यवसाय
विकासनगर। कोविड महामारी के बाद से आसन कंजरवेशन रिजॉर्ट में पर्यटकों की संख्या में खासा कमी आई है। ऐसे में अब निगम प्रबंधन ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रिजॉर्ट को प्री वेडिंग सूट पर देना शुरू किया है। इससे निगम प्रबंधन को उम्मीद है कि पब्लिसिटी होने से पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा। रिजॉर्ट के मैनेजर अमित रावत ने बताया कि प्री वेडिंग कराने वालों के लिए 3150 रुपये फीस रखी गई है, जिसके तहत प्री वेडिंग सूट करने वाली टीम को चेंजिंग रूम भी उपलब्ध कराया जाएगा। बताया कि दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, यूपी आदि राज्यों से बढ़ी संख्या में लोग सूट के लिए झील पर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed