{"_id":"6324c121858a2e453111918f","slug":"now-vehicles-owner-information-will-be-available-on-one-click-city-news-drn4229492194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऐसे मिलेगी वाहनों की डिटेल: बस एक क्लिक और खुल जाएगा पूरा डाटा, 10 लाख से अधिक फाइलों की मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऐसे मिलेगी वाहनों की डिटेल: बस एक क्लिक और खुल जाएगा पूरा डाटा, 10 लाख से अधिक फाइलों की मिलेगी जानकारी
Sat, 17 Sep 2022 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 05:04 PM IST
सार
विभागीय अफसराें, कर्मियों को पहले तो फाइल को ढूंढने में ही घंटों मशक्कत करनी होती है, लेकिन अब आरटीओ में डेढ़ दशक पुरानी 10 लाख से अधिक फाइलों का डाटा क्लिक करते ही मिल जाएगा। आरटीओ ने बताया कि फिलहाल दफ्तर में 10 लाख से अधिक फाइलों का डाटा कंप्यूटर में फीड किया जा रहा है।
विज्ञापन
वाहन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभागीय परिवहन कार्यालय में अब डेढ़ दशक पुरानी गाड़ियों के पंजीकरण, टैक्स जमा करने के साथ ही वाहन स्वामियों के बारे में जानकारी एक क्लिक मिलेंगी। परिवहन मुख्यालय के निर्देश पर कार्यालय में मौजूद 10 लाख से अधिक फाइलों का डाटा कंप्यूटर में फीड किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए 26 कर्मियों की टीम सुबह से लेकर शाम तक काम कर रही है। अफसराें के मुताबिक, एक दिन में औसतन तीन हजार से ज्यादा फाइलों का डाटा कंप्यूटर में फीड किया जा रहा है। मौजूदा समय में यदि आरटीओ दफ्तर में एक दशक पुरानी किसी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के साथ ही वाहन स्वामियों के बारे में कोई जानकारी लेनी होती है, तो विभागीय अफसराें, कर्मियों को पहले तो फाइल को ढूंढने में ही घंटों मशक्कत करनी होती है।
विज्ञापन
फिर धूल फांक रही फाइलों को साफ करने के बाद ही उसके बारे में कोई जानकारी मिल जाती है। अब आरटीओ में डेढ़ दशक पुरानी 10 लाख से अधिक फाइलों का डाटा क्लिक करते ही मिल जाएगा। आरटीओ डीसी पठोई ने बताया कि फिलहाल दफ्तर में 10 लाख से अधिक फाइलों का डाटा कंप्यूटर में फीड किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: तीन महीने में सेवानिवृत्ति न ली तो निगम करेगा जबरन रिटायर, पढ़ें परिवहन निगम का ये आदेश
वाहनों से जुड़ी तमाम फाइलों का डाटा कंप्यूटर में फीड किया जा सके, इसके लिए 26 कर्मियों की टीम को लगाया गया है। पहले 10 कर्मियों को तैनात किया गया था, लेकिन उपनल के जरिए सोलह और कर्मियों की तैनाती की गई है। जहां तक फाइलों का डाटा फीड करने का सवाल है तो एक दिन में औसतन तीन हजार से अधिक फाइलों का डाटा कंप्यूटर में फीड किया जा रहा है।