{"_id":"652d81fe7d91137a5c08b854","slug":"now-there-is-going-to-be-a-permanent-solution-to-the-dehradun-news-c-5-1-drn1032-268066-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: अब दूर होगी समस्या, पुरानी तहसील में 1500 कारों के लिए एमडीडीए बनाएगा मल्टीलेवल पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: अब दूर होगी समस्या, पुरानी तहसील में 1500 कारों के लिए एमडीडीए बनाएगा मल्टीलेवल पार्किंग
Tue, 17 Oct 2023 02:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 02:33 PM IST
सार
1500 कारों के लिए मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाई जाएगी। पार्किंग के ऊपर तहसील भवन भी बनाया जाएगा। विकास प्राधिकरण ने पार्किंग की डीपीआर के लिए निविदा आमंत्रित कर ली है।
विज्ञापन
कार पार्किंग
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
पलटन बाजार, रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में पार्किंग की समस्या का अब स्थाई निदान होने जा रहा है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के प्रस्ताव पर शासन की मंजूरी के बाद डीएम सोनिका ने पार्किंग के लिए जगह देने को एनओसी दे दी है। पार्किंग के लिए क्षेत्र निर्धारण भी कर लिया गया है। पुरानी तहसील परिसर का 7372 स्क्वायर मीटर क्षेत्र पार्किंग के लिए आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
इसमें 1500 कारों के लिए मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाई जाएगी। पार्किंग के ऊपर तहसील भवन भी बनाया जाएगा। विकास प्राधिकरण ने पार्किंग की डीपीआर के लिए निविदा आमंत्रित कर ली है। पार्किंग निर्माण होने से घंटाघर, पलटन बाजार, चकराता रोड, मोती बाजार, धामावाला मार्केट समेत आसपास के इलाकों को एक बड़ी पार्किंग मिलेगी। साथ ही जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
Dehradun News: डस्टबिन फ्री शहर की ओर से बढ़ाने होंगे कदम, तभी कूड़े के ढेर होंगे कम
विज्ञापन
दुकानों के बाहर सड़क तक पसरा सामान। पार्किंग के अभाव में सड़क के दोनों ओर खड़े वाहन। जाम से जूझते हुए खरीदार। पलटन बाजार के आसपास की यही तस्वीर है। राजधानी के अति व्यस्ततम पलटन बाजार के आसपास पार्किंग बनाने की पिछले कई सालों से मांग चल रही थी। एमडीडीए ने इसके लिए अप्रैल में कवायद शुरू की थी, जो अब जल्द पूरी होने जा रही है। एजेंसी चयन के साथ ही डिजाइन बनाने का काम शुरू होगा।
ऋषिकेश: 10441 स्क्वायर मीटर में होगी 700 कारों की पार्किंग
ऋषिकेश शहर को भी जाम से छु़टकारा दिलाने के लिए नगर निगम ऋषिकेश के कार्यालय को समिल्लित करते हुए सात सौ कारों के लिए मल्टीलेवल पार्किंंग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए भी एमडीडीए ने डीपीआर बनाने की निविदा आमंत्रित की है। यहां 10441 स्क्वायर मीटर जगह में 700 कारों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी।
आढ़त बाजार : एजेंसी चयन को निविदा आमंत्रित
हरिद्वार बाईपास पर नए आढ़त बाजार निर्माण को कैबिनेट से मंजूरी के बाद अब इसके डीपीआर के लिए निविदा आमंत्रित कर ली गई है। प्राधिकरण एजेंसी का चयन कर शीघ्र आढ़त बाजार निर्माण का डिजाइन तैयार किया जाएगा। एमडीडीए में हुई बैठक में यह निर्णय लिया जाएगा।