फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now the roads will not break even in the rain

राजधानी के चौराहों पर अब बारिश के दौरान भी नहीं टूटेगी सड़कें

Mon, 12 Sep 2022 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Now the roads will not break even in the rain
राजधानी के व्यस्ततम चौराहों पर अब शहरियों को टूटी-फूटी सड़कों का सामना नहीं करना पड़ेगा। चौराहों पर टूटी सड़कों का अब पैच वर्क कराने के बजाय पीडब्ल्यूडी सीमेंट की इंटरलॉकिंग टाइल्स लगा रहा है। इंजीनियरों का मानना है कि चौराहों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के बाद मानसून के दौरान सड़कों के टूटने का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा।
विज्ञापन

पिछले तीन माह से हो रही बारिश के चलते राजधानी के व्यस्ततम चौराहों महाराजा अग्रसेन चौक, दर्शनलाल चौक, लैंसडोन चौक, सहारनपुर चौक, लालपुर समेत कई व्यस्त चौराहों की सड़कें टूट गई है, जिससे शहरियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों ने चौराहों पर पैचवर्क तो कराया, लेकिन दोबारा बारिश होने के चलते सड़कें टूट गईं। अब पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने इस समस्या का स्थायी हल निकाल लिया है। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल ने बताया कि जिन चौराहों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां पैचवर्क कराने के बजाय सीमेंट की इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जा रही हैं, जो स्थायी रहेंगी और बारिश का भी इन पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता के मुताबिक, महाराजा अग्रसेन चौक, सहारनपुर चौक समेत कई चौराहों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगा भी दी गई हैं, जिससे शहरियों को आने जाने में सहूलियतें हो रही हैैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि बारिश से कई जगहों पर टूटी सड़कों की मरम्मत में थोड़ी दिक्कतें आ रही है, लेकिन जैसे ही बारिश का असर थोड़ा कम होगा, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करा दी जाएगी। राजधानी की टूटी सड़कों और चौराहों के क्षतिग्रस्त होने का मामला बड़े अफसरों तक भी उठाया गया था और मंडलायुक्त व डीएम ने सड़कों की मरम्मत को लेकर आदेश भी जारी किए थे। पिछले दिनों डीएम ने भी बैठक में क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर पीडब्ल्यूडी, स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारियों को खरीखोटी सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed