फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now the preparation for giving the Khatauni for share determination has started Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: अब अंश निर्धारण वाली खतौनी देने की तैयारी शुरू, प्रदेश का राजस्व विभाग कर रहा है कार्य

Mon, 14 Oct 2024 08:23 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 14 Oct 2024 08:23 AM IST
सार

अब राजस्व विभाग खतौनी के साथ खातेधारक और सहखातेधारक के नाम पर कुल कितनी भूमि है, वह अंश निर्धारण वाली खतौनी (कृषि भूमि) देने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Now the preparation for giving the Khatauni for share determination has started Uttarakhand News in hindi
मीटिंग ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व विभाग आने वाले समय में अंश निर्धारण वाली खतौनी देने की तैयारी कर रहा है। इसमें खतौनी में खाताधारक का नाम के साथ उसके भूमि के अंश का विवरण भी दर्ज होगा। राजस्व विभाग से जो खतौनी प्राप्त होती है, उसमें खाताधारक और सह खातेधारक का नाम दर्ज होता है, लेकिन किसके पास कितनी भूमि है, उसको लेकर कई बार स्पष्टता नहीं होती है।

विज्ञापन


इसके साथ ही खातेधारक व सहखातेधारक ने कितनी भूमि अपने खाते से बेच चुका है, यह भी पता नहीं चलता है। इसके लिए पटवारी की मदद लेनी पड़ती है। ऐसे में अब राजस्व विभाग खतौनी के साथ खातेधारक और सहखातेधारक के नाम पर कुल कितनी भूमि है, वह अंश निर्धारण वाली खतौनी (कृषि भूमि) देने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में खातेधारक के पास भूमि को लेकर स्पष्टता रहेगी।

विज्ञापन

साथ ही अगर कोई व्यक्ति भूमि खरीद रहा है तो उसे भी यह पता होगा कि बेचने वाले के पास कुल कितनी भूमि है। वह खतौनी देखकर समझ सकेगा। ऐसे में कई विवादों से बचा भी जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Cyber Attack In Uttarakhand:  किसी बड़ी चूक ने दी साइबर हमले को दावत, आईटी विशेषज्ञ मान रहे हैं कई कारण

राज्य में 16 हजार अधिक राजस्व गांव

राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राज्य में सोलह हजार से अधिक राजस्व गांव है। बताया जा रहा कि इसमें काफी गांवों में यह काम पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा गांवों के नक्शों का काम भी डिजिटाइज करने का भी काम चल रहा है। सचिव राजस्व एसएन पांडे के अनुसार, अंश निर्धारण वाली खतौनी देने की योजना है। इसको लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed