फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now the chance for fault correction in JEE application till 15 July

अब जेईई आवेदन में फिर गलती सुधार के लिए 15 जुलाई तक का मौका

Mon, 06 Jul 2020 02:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 06 Jul 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
Now the chance for fault correction in JEE application till 15 July
जेईई मेन - फोटो : Amar Ujala

कोरोना संक्रमण के चलते तारीख आगे बढ़ने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक बार फिर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के आवेदन में गलती सुधारने का मौका दिया है। इसके लिए एनटीए ने वेबसाइट पर विंडो खोल दी है। 15 जुलाई तक गलती सुधार सकते हैं।

विज्ञापन


हाल ही में एनटीए ने जेईई मेन-2 परीक्षा को स्थगित करते हुए इसकी नई तारीखों का एलान किया था। इसके तहत यह परीक्षाएं एक से छह सितंबर के बीच देशभर में आयोजित की जाएंगी। एनटीए ने उन सभी छात्रों को अपने आवेदन में गलती सुधार का मौका दिया है जो कि पूर्व में आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन


वह अपने आवेदन में नाम, पता आदि से जुड़ी सभी गलतियों में सुधार कर सकते हैं। इसके साथ ही वह अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र भी चुन सकते हैं। परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 15 दिन पहले ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार वेबसाइट पर लॉगिन करके इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा विशेषज्ञ डीके मिश्रा का कहना है कि अभी भी जिन उम्मीदवारों ने अपने आवेदन को चेक नहीं किया या फिर अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र नहीं चुना है, वह तुरंत लॉगिन करके अपना यह काम निपटा लें। सितंबर में जब परीक्षा होगी तो निश्चित तौर पर इससे उन्हें आसानी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed