फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now TB disease will be detected in just 45 minutes

अब सिर्फ 45 मिनट में चलेगा टीबी बीमारी का पता

Fri, 23 Jul 2021 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Now TB disease will be detected in just 45 minutes
टीबी के मरीजों को अब बीमारी के बारे में सिर्फ 45 मिनट में ही जानकारी मिल जाएगी। कारण कि राजकीय दून अस्पताल में टीबी मरीजों की जांच के लिए ट्रू नॉट मशीन की स्थापना कर दी गई है। जबकि, इससे पहले टीबी मरीजों की जांच स्लाइड के जरिए की जाती थी, जिसमें रिपोर्ट के लिए काफी इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन

जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार पांडे ने बताया कि प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से दून अस्पताल में अत्याधुनिक ट्रू नॉट मशीन लगा दी गई है। ट्रू नॉट मशीन के लगाए जाने के बाद अब टीबी के रोगियों की जांच में आसानी होगी। ट्रू नॉट मशीन के जरिए सिर्फ 45 मिनट में ही इस बात की जानकारी मिल सकेगी कि मरीज टीबी बीमारी से संक्रमित है या नहीं। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. पांडे ने बताया कि पहले मरीजों की जांच स्लाइड के जरिए की जाती थी जिसमें रिपोर्ट आने में काफी वक्त लगता था। बताया कि पूरे जिले में टीबी मरीजों की संख्या चार हजार है, जिनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

----
कोरोना संकट के चलते बहुत कम मरीज करा रहे जांच
जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार पांडे ने बताया कि पिछले दो साल के भीतर कोरोना संकट के चलते बहुत कम संख्या में लोग बीमारी की जांच कराने आ रहे हैं। हालांकि, डॉ. पांडे का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार खांसी, बुखार के साथ बहुत अधिक बलगम और खून निकलता है तो तत्काल व्यक्ति को कुशल विशेषज्ञ से जांच करा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed