अब ऑनलाइन मिलेगी केदारनाथ धाम की प्रतिकृति, इसके पीछे है महिलाओं का हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ धाम की प्रतिकृति देश-विदेश के श्रद्धालु ऑनलाइन भी खरीद सकेंगे। महिला समूह प्रशासन की मदद से यह प्रतिकृति तैयार करेंगे। इसके लिए समूहों को आजीविका के माध्यम से 15 दिन का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है।
शारदा ग्राम संगठन मक्कू व नवज्योति ग्राम संगठन परकंडी की 34 महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकास भवन में बीते सितंबर माह में केदारनाथ धाम की प्रतिकृति बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। पेंटिंग और ऐपण की जानकारी भी उन्हें दी गई, ताकि प्रतिकृति को और आकर्षक बनाया जा सके।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं द्वारा एक सौ से अधिक प्रतिकृति तैयार की जा चुकी हैं, जिन्हें केदारनाथ यात्रा के दौरान हेलीपैड पर स्टॉलों में रखा गया है। प्रशासन द्वारा बाबा केदार की प्रतिकृति को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है।
प्रतिकृति के रंग मंदिर के वास्तविक रंगों के समान
इधर, महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही एनआरएलएम की जिला थ्रिमेटिक विशेषज्ञ भावना पंवार और ऊषा घिल्डियाल ने बताया कि केदारनाथ मंदिर की यह प्रतिकृति, मंदिर की संरचना कुमाऊं की ऐंपण कला का मिश्रण है। इस प्रतिकृति के रंग मंदिर के वास्तविक रंगों के समान हैं।
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति बाबा के दर्शनार्थियों के लिए एक स्मृति का प्रतीक है। इसे तैयार करने का मुख्य उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ उन्हें रोजगार प्रदान करना है। टाटा ट्रस्ट आदि कंपनियों द्वारा अधिकाधिक प्रतिकृति उपलब्ध कराने की मांग की गई है।