फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now rain water harvesting system is necessary to pass house map

अब नक्शा पास कराने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जरूरी, व्यवस्था लागू

Thu, 22 Aug 2019 02:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून
सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 22 Aug 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
Now rain water harvesting system is necessary to pass house map
फाइल फोटो

अब मकान या व्यावसायिक प्रतिष्ठान में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना ही होगा। एमडीडीए (मसूरी देहरादून डेवलपमेंट अथॉरिटी) नक्शे में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम दर्शाने की व्यवस्था लागू करने जा रहा है। अभी तक भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य तो है, लेकिन अधिकतर भवन स्वामियों ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगाया है।

विज्ञापन


कम होते भूजल स्तर को देखते हुए एमडीडीए ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को सख्ती से लागू करने की योजना बनाई है। मौजूदा समय में छोटे से लेकर बड़े भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए शपथ पत्र मांगा जाता है।

विज्ञापन

15 से 25 हजार आता है खर्च 

नक्शा पास कराने के लिए आवेदक को शपथपत्र भी देना होता है कि भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाएंगे, लेकिन आवेदकों की शपथ कागज में ही रह जाती है। एमडीडीए की टीम भी मौके पर जाकर जांच नहीं करती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नक्शा पास कराने के लिए उसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का स्थान दर्शाना होगा। एक हजार से तीन हजार वर्ग फीट में बने भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने में 15 से 25 हजार रुपये का खर्च आता है। इसके लिए गड्ढा खोदने, रेत, बजरी, पाइप और जाली की जरूरत होती है।

तेजी से गिरते भूजल स्तर को देखते हुए एमडीडीए हर भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य करने जा रहा है, बगैर इसके नक्शा पास नहीं किया जाएगा। अभी कितने एरिया पर कितना बड़ा या छोटा सिस्टम लगाना है, इस पर कार्य चल रहा है। जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। 
- डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष, एमडीडीए 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed