फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now PM Modi will come to Uttarakhand on November 9

Dehradun News: अब नौ नवंबर को उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी

Thu, 30 Oct 2025 07:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Now PM Modi will come to Uttarakhand on November 9
-पहले 11 नवंबर था प्रस्तावित कार्यक्रम, अब हुआ बदलाव
विज्ञापन


-एफआरआई में राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के जश्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब नौ नवंबर को शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इसी हिसाब से तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

एक नवंबर से 11 नवंबर तक प्रदेशभर में राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में जहां तीन नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष संबोधन होगा तो वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर के जश्न में शामिल होंगे। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 नवंबर को आने का कार्यक्रम था जो कि संशोधित हो गया है।
विज्ञापन


अब पीएम मोदी नौ नवंबर को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। एफआरआई में भव्य कार्यक्रम की तैयारी तेज हो गई है। उधर, प्रदेश के हर जिले में राज्य स्थापना पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे ने बताया कि पीएम मोदी के नौ नवंबर के कार्यक्रम के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed