{"_id":"5f97a6b98ebc3e9be10566b5","slug":"now-patanjali-will-discover-the-secrets-of-granthas-scholars-started-research-led-by-acharya-balakrishna","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ग्रंथों के रहस्य खोजेगी पतंजलि, आचार्य बालकृष्ण की अगुवाई में विद्वानों ने शुरू किया शोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ग्रंथों के रहस्य खोजेगी पतंजलि, आचार्य बालकृष्ण की अगुवाई में विद्वानों ने शुरू किया शोध
Tue, 27 Oct 2020 11:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
पतंजलि
- फोटो : File Photo
बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ अब योग और आयुर्वेद के साथ प्राचीन धर्म ग्रंथों के शोध करेगी। आचार्य बालकृष्ण के निर्देशन में टीम ने वेद पुराणों और ज्योतिष के रहस्यों पर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि यह बहुत बड़ा काम है। ग्रंथों में वो सभी सूत्र विद्यमान हैं जो इस संसार की प्रगति में सहायक है। हमारा अधिकांश ज्ञान संस्कृत और प्रकृति में है।
विज्ञापन
अत: इन विषयों के प्रकांड विद्वानों को साथ जोड़कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि पतंजलि विश्व का पहला अनुसंधान केंद्र है, जहां करीब 200 वैज्ञानिक हैं।
विज्ञापन
आज तक आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों और औषधियों के क्लीनिकल ट्रायल जीवों पर कभी नहीं हुए। इस अनुसंधान केंद्र पर ये ट्रायल चल रहे हैं।