{"_id":"66ffadfa453a71f7780b386a","slug":"now-legal-help-will-be-available-through-nyaya-mitra-helpline-portal-and-mobile-app-ready-uttarakhand-news-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: अब न्याय मित्र हेल्पलाइन से मिलेगी कानूनी मदद, पोर्टल और मोबाइल एप किया गया तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: अब न्याय मित्र हेल्पलाइन से मिलेगी कानूनी मदद, पोर्टल और मोबाइल एप किया गया तैयार
Fri, 04 Oct 2024 02:41 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 04 Oct 2024 02:41 PM IST
सार
न्याय मित्र हेल्पलाइन का हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी ने शुभारंभ किया। कहा कि इसके माध्यम से राज्य के नागरिक मुफ्त कानूनी सहायक ले सकेंगे।
विज्ञापन
हेल्पलाइन
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
अब न्याय मित्र हेल्पलाइन की मदद से लोगों को कानूनी मदद मिल सकेगी। मुख्य सचिव के निर्देश पर आईटीडीए ने इसका पोर्टल व मोबाइल एप तैयार कर दिया है, जिसका उद्घाटन हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी ने किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...कहानी दिल छू लेगी: दून की सड़कों पर दिखता ये अनोखा प्यार, कुंगजी की आंखों की रोशनी बने हुए हैं चिले दोर्जे
विज्ञापन
न्याय मित्र के माध्यम से राज्य के नागरिक मुफ्त कानूनी सहायक ले सकेंगे। अपने मामले स्थायी लोक अदालतों में दर्ज करा सकेंगे। यह अगले दो माह में पूर्ण रूप से जनमानस के लिए मुहैया करा दिया जाएगा। हेल्पलाइन के माध्यम से न केवल कानूनी सहायता मिलेगी, बल्कि सरकारी विभागों से संबंधित शिकायतें भी दर्ज करा सकेंगे जो सीएम हेल्पलाइन पर भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन