फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now it's just a game on Amit Singh, Rajiv Swaroop becomes IG Garhwal

Dehradun News: अमित सिंहा पर अब केवल खेल, राजीव स्वरूप बने आईजी गढ़वाल

Thu, 12 Dec 2024 12:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:12 PM IST
विज्ञापन
Now it's just a game on Amit Singh, Rajiv Swaroop becomes IG Garhwal
शासन ने बुधवार रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एडीजी अमित सिन्हा के पास अब शासन में केवल खेल विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। राष्ट्रीय खेलों को देखते हुए उनसे सीसीटीएनएस की जिम्मेदारी भी हटा दी गई है। इस सूची में गढ़वाल आईजी का भी नाम शामिल है। दो साल से भी ज्यादा समय से आईजी गढ़वाल की जिम्मेदारियां देख रहे करण सिंह नगण्याल का तबादला करते हुए अब ये जिम्मेदारी राजीव स्वरूप को दी गई है।
विज्ञापन


उधर, पूर्व डीजीपी अभिनव कुमार के जाने के बाद मुख्यालय में कानून व्यवस्था किसी के पास नहीं थी। अब ये दायित्व एक बार फिर से एडीजी वी मुरुगेशन संभालेंगे। मुरुगेशन के पास सीबीसीआइडी और निदेशक विजिलेंस का चार्ज भी बना रहेगा। बता दें कि कानून व्यवस्था का चार्ज पिछले दिनों मुख्यमंत्री के मुख्यालय निरीक्षण के बाद पूर्व डीजीपी अभिनव कुमार के पास चला गया था। इनके अलावा एडीजी एपी अंशुमान को सीसीटीएनएस और दूरसंचार का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अंशुमान के पास प्रसाशन और इंटेलिजेंस, सिक्योरिटी व पीएसी की जिम्मेदारी बनी रहेगी। आईजी करण सिंह नगण्याल को अब आईजी इंटेलिजेंस व सिक्योरिटी का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed