फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now before planning for tunnel construction on national highway experts will examine every aspect, Silkyara

Uttarakhand: सिलक्यारा का सबक...अब पहले विशेषज्ञ समिति करेगी सुरंग डीपीआर का परीक्षण फिर मिलेगी स्वीकृति

Wed, 02 Oct 2024 09:35 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 02 Oct 2024 09:35 AM IST
सार

हाल ही में मंत्रालय ने आदेश जारी किया जिसमें सिलक्यारा सुरंग का जिक्र किया गया। इसमें टनल निर्माण की डिजाइन, निर्माण, योजना की जांच की तत्काल समीक्षा की आवश्यकता को रेखांकित किया है। ताकि समस्याओं को पहचानने के साथ समाधान किया जा सके।

विज्ञापन
Now before planning for tunnel construction on national highway experts will examine every aspect, Silkyara
सिलक्यारा सुरंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरंग निर्माण की योजना को पहले विशेषज्ञ उसके सभी पहलू का परीक्षण करेंगे। उनसे हरी झंडी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। इस संबंध में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने आदेश जारी किया है।

विज्ञापन

पिछले साल उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा सुरंग हादसा हुआ था। इसके बाद से सुरंग निर्माण को लेकर कई कदम उठाए गए हैं। हाल ही में मंत्रालय ने आदेश जारी किया है, उसमें सिलक्यारा सुरंग का जिक्र किया गया है। इसमें टनल निर्माण की डिजाइन, निर्माण, योजना की जांच की तत्काल समीक्षा की आवश्यकता को रेखांकित किया है। ताकि समस्याओं को पहचानने के साथ समाधान किया जा सके।

विज्ञापन


मंत्रालय ने सुरंग योजना की जांच के लिए विशेषज्ञों की सलाहकार समिति बनाई है। इसमें ऑयल एंड नेचुरल गैस कोआपरेशन, रेल विकास निगम लिमिटेड, टीएचडीआईसीएल के विशेषज्ञ हैं। ये विशेषज्ञ डेढ़ किमी लंबी सुरंग योजना के प्रस्ताव का परीक्षण कर सलाह देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डीपीआर के संबंध में अंतिम निर्णय मंत्रालय के महानिदेशक व विशेषज्ञ सचिव के माध्यम से लिया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग की ओजरी समेत कई जगह सुरंग बनाने की योजना है। टनल बनाने से पहले फैसला हुआ है कि जो सुरंग डेढ़ किमी से अधिक लंबी होगी, वह जुड़वा बनेगी।

ये भी पढ़ें...Tehri:   तीन साल के मासूम को निवाला बनाने वाले गुलदार को मारने के आदेश, बेटे को खोने के गम से सदमे में मां

पहले कंसलटेंट के सहयोग से एनएच डीपीआर को तैयार कर मंत्रालय का भेजता था, जहां से स्वीकृति मिलने के बाद सुरंग निर्माण का काम होता था। अब डीपीआर का परीक्षण कर विशेषज्ञों की समिति करेगी, वहां से सुझाव मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया होगी। इस संबंध में मंत्रालय का पत्र आया है। -दयानंद, मुख्य अभियंता एनएच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed