फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now Anganwadi workers will be strong on digital platform

अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मजबूत होंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Fri, 16 Jul 2021 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Now Anganwadi workers will be strong on digital platform
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी मजबूत हो सकेंगी। सभी कार्य ऑनलाइन करने की अनिवार्यता के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए कार्यकर्ताओं के लिए डिजिटल और फाइनेंशियल लिट्रेसी प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। कार्यकर्ता प्रशिक्षण का लाभ लेने के साथ ही बेरोजगार युवाओं को भी राह दिखाएंगी और लोगों को जागरूक भी करेंगी।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से आईसीआईसी फाउंडेशन की मदद से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को डिजिटल और फाइनेंशियल लिट्रेसी का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी क्षमा बहुगुणा ने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रति आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरूक करना बहुत जरूरी था। उन्हें बैंक में सेविंग अकाउंट से लेकर बिजली, पानी के बिल ऑनलाइन जमा कराने व धोखाधड़ी से बचने की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में वित्तीय साक्षरता पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से युवाओं को विभाग व आईसीआईसी फाउंडेशन के ओर से चलाए जाने वाले प्रशिक्षणों में भाग लेने का मौका मिलेगा। यहां प्रशिक्षण लेने के बाद युवाओं को कॅरियर आगे बढ़ाने का रास्ता मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बाद सहायिकाओं का प्रशिक्षण शुरू होगा। इसी दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक सप्ताह का कंप्यूटर का बेसिक प्रशिक्षण भी कराएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सभी काम अब फोन पर ऑनलाइन करने होते हैं। इसलिए उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार किया जा रहा है।
- अखिलेश मिश्रा, डीपीओ, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed