फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   November is about to end, but it has not rained yet. Farmers

Dehradun News: बारिश न होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

Tue, 28 Nov 2023 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
November is about to end, but it has not rained yet. Farmers
Iवर्तमान में गेहूं, मटर, जौ, मसूर और सरसो की हुई है बुआई
विज्ञापन

I

I-21 दिन के भीतर पहली सिंचाई की होती है जरूरतI

नवंबर बीतने को है, लेकिन अभी तक बारिश नहीं हुई है। पर्वतीय क्षेत्र के किसान चिंतित हैं। उन्हें फसल बर्बाद होने की चिंता सता रही है। रबी की फसलों की बुआई के लिए बारिश जरूरी होती है। यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो उत्पादन प्रभावित होना लाजमी है। वर्तमान में गेहूं के साथ ही मटर, जौ, मसूर, सरसों की बुआई का समय चल रहा है। क्षेत्र में सिंचाई के साधन सीमित हैं। अधिकांश खेती बारिश पर आधारित है।

कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एके शर्मा ने बताया कि गेंहू की बुआई के 21 दिन बाद सिंचाई जरूरी होती है। पर्वतीय क्षेत्रों में अक्तूबर के अंतिम सप्ताह और मैदानी इलाकों में नवंबर की शुरुआत में गेंहू की बुआई शुरू हो जाती है। कहा, किसान जमीन में बनी हल्की नमी के भरोसे बुआई कर सकते हैं, लेकिन 21 दिन के भीतर पहली सिंचाई जरूरी होती है। यदि यह सिंचाई बारिश से हो तो फसल के लिए अमृत के समान होती है।
विज्ञापन




I
I

I
I

Iबारिश होती तो किसानों के लिए अच्छा रहता। जमीन में पर्याप्त नमी से फसल की अच्छी पैदावार होती। फिलहाल खेतों में सूखापन है। बारिश से बुआई के लिए पर्याप्त पानी मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I

Iचंद्रपाल शर्मा, निवासी सोरना
I

I
I

Iबारिश न होने से पर्वतीय क्षेत्र के किसान बुआई के लिए अभी तक खेतों की जुताई नहीं कर सके हैं। इस कारण बुआई में देरी हो रही है। बारिश गेहूं और मटर के लिए जरूरी है।
I

I
I

Iराजेेंद्र सिंह, निवासी बिरमोऊ
I

I
I

I
I

Iजिन जगहों पर सिंचाई के साधन नहीं हैं, ऐसे अधिकांश जगहों पर किसानों ने अभी तक बुआई नहीं की है। नवंबर की बारिश किसानों को बड़ी राहत देती है।
I

Iअंबादत्त जोशी, निवासी रुद्रपुरI



I
I

Iवैसे तो नवंबर में बारिश कम ही होती है। औसतन 3-6 मिलीलीटर बारिश होती हैं। माह के अंत में प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बन रही है।
I

I
I

Iविक्रम सिंह, निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र देहरादूनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed