{"_id":"6a8a12b3f77864901003cf6a","slug":"notices-issued-to-three-restaurants-spice-samples-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1048627-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: तीन रेस्टोरेंट को नोटिस, मसालों के भरे गए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: तीन रेस्टोरेंट को नोटिस, मसालों के भरे गए नमूने
Sun, 23 Aug 2026 02:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को विकासनगर, हरबर्टपुर और सहसपुर क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हरबर्टपुर के तीन रेस्टोरेंट में पानी की जांच व पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट न मिलने पर संचालकों को नोटिस थमाए गए हैं। वहीं, सहसपुर की दो दुकानों से मसालों और खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी के नेतृत्व में टीम ने हरबर्टपुर स्थित संतृप्त, डिवाइन और बाबूगढ़ इलायची रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान तीनों प्रतिष्ठानों के पास खाद्य लाइसेंस तो उपलब्ध मिले, लेकिन वहां पानी की जांच रिपोर्ट, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र और पेस्ट कंट्रोल की रिपोर्ट नदारद मिली। इस लापरवाही पर विभाग ने तीनों रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिस जारी किया। उन्हें 14 दिन के भीतर सभी जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में रिपोर्ट न सौंपने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे नमूने: इसके अलावा, टीम ने सहसपुर में भी कार्रवाई की। यहां इकबाल एंड संस जनरल स्टोर पर चेकिंग कर स्थानीय ब्रांड की देगी मिर्च और गरम मसाले का एक-एक सैंपल लिया। वहीं, फैजान किराना स्टोर से सहारनपुर के ब्रांड वाले सरसों के तेल और चायपत्ती के नमूने भरे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इन सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। टीम ने सभी खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और दस्तावेज हमेशा दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन