{"_id":"6994760094217e70d007b0b9","slug":"notice-to-principals-on-financial-irregularities-dehradun-news-c-5-drn1043-903195-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: वित्तीय अनियमितता पर \nप्रधानाचार्यों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: वित्तीय अनियमितता पर प्रधानाचार्यों को नोटिस
विज्ञापन
हरिद्वार जिले में पीएम श्री योजना के तहत वित्तीय अनियमितता का मामला
अपर राज्य परियोजना निदेशक ने साक्ष्यों सहित पांच दिन के भीतर मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। पीएम श्री योजना के तहत वित्तीय अनियमितता के आरोप में हरिद्वार जिले के पांच स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया गया है। अपर राज्य परियोजना निदेशक की ओर से जारी नोटिस में पांच दिन के भीतर साक्ष्यों सहित लिखित जवाब मांगा गया है।
राजकीय बालिका इंटर कालेज रुड़की के प्रधानाचार्य को जारी नोटिस में कहा गया है कि उत्तरकाशी जिले के दल ने स्कूल का निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि कंप्यूटर कक्ष और प्रयोगशाला की स्थिति ठीक नहीं है। योजना के तहत उपलब्ध कराई गई धनराशि में से किए गए क्रय में कोटेशन की प्रक्रिया को नहीं अपनाया गया। क्रय की गई सामग्री का स्टाक प्रविष्टि भी नहीं किया गया है। पुस्तकालय कक्ष को व्यवस्थित नहीं किया गया। जबकि हर साल इस मद में धनराशि उपलब्ध कराई गई है। छात्रों ने आईकार्ड भी नहीं पहने थे। इसके लिए हर साल धनराशि उपलब्ध कराई गई।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय शाहपुर भगवानपुर के प्रधानाध्यापक को जारी नोटिस में कहा गया है कि खेल सामग्री क्रय की गई लेकिन छात्रों को उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। बिल संख्या 98 स्पष्ट नहीं है। 27600 रुपये का क्रय किया गया बिल एसएमसी अध्यक्ष से प्रमाणित नहीं है। राजकीय इंटर कालेज लाठरदेव हूण के प्रधानाचार्य को जारी नोटिस में कहा गया है कि प्रयोगशाला उपकरण नहीं पाए गए। कंप्यूटर लैब में बहुत पुरानी किताबें रखी गई है। जिसका कारण स्पष्ट नहीं किया गया। लैब का सामान अलमारी में बंद है। अटल टिंकरिंग लैब का भी उपयोग नहीं किया जा रहा है। बिल प्रमाणित नहीं है, 30 हजार रुपये का बिल पास नहीं है। खेल सामग्री क्रय में भी तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। वहीं पीएमश्री राइका भोगपुर को कहा गया है कि खेल सामग्री क्रय कर छात्रों को उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। 10 गर्म चादरें खरीदी गई हैं, यह किसके लिए खरीदी गई औचित्य स्पष्ट नहीं है। वहीं, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज ज्वालापुर के प्रधानाचार्य को जारी नोटिस में कहा गया है कि अभिलेखों में किसी भी तरह के आय व्यय की प्रविष्टि नहीं की गई है।