{"_id":"586eb6b94f1c1b945d15a202","slug":"notice-to-political-parties-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का राजनीतिक दलों को नोटिस, 'आचार संहिता का पालन करो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का राजनीतिक दलों को नोटिस, 'आचार संहिता का पालन करो'
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 06 Jan 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
इलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के बाद बृहस्पतिवार को भाजपा और कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दलों को नोटिस जारी कर दिया। नोटिस में कहा गया है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने की स्थिति में उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह की ओर से भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी, उक्रांद, समाजवादी पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के अलावा जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्षों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
नोटिस में कहा गया है कि बुधवार से चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में कोई रैली और धरना बिना अनुमति के लिए नहीं किया जा सकेगा। यदि कोई रैली अथवा सभा करानी है तो पहले उसकी अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
यदि आचार संहिता का उल्लंघन हुआ तो पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस के जरिये यह नोटिस तामील कराए जा रहे हैं, ताकि बाद में कोई दल यह नहीं कह पाएं कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी।